Bhopal News: नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Ads

Bhopal News: भोपाल में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 07:09 PM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 07:09 PM IST

Bhopal News || Deccan Herald file

HIGHLIGHTS
  • भोपाल में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है।
  • युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
  • पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Bhopal News: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं युवती की मौत की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। (Bhopal News) यहां एक युवती ने पांच महीने पहले अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। युवती का अपने पति से अन्य महिला से बात करने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवती की मौत की खबर मिली। बताया जा रहा है कि, युवती 4 महीने की गर्भवती थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवती के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

इन्हे भी पढ़ें:-