Aslam Chamda NSA Revoked : आज जेल से बाहर आएगा ‘असलम चमड़ा’ गोमांस तस्करी के मामले में पहुंचा था सलाखों के पीछे, जानिए कैसे रासुका से बच गया आरोपी

इस मामले में हाई कोर्ट की कमेटी ने पुलिस द्वारा लगाए गए NSA को उचित नहीं माना और उसे रद्द कर दिया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर आरोपी की जेल से रिहाई के आदेश जारी हुए।

Aslam Chamda NSA Revoked : आज जेल से बाहर आएगा ‘असलम चमड़ा’ गोमांस तस्करी के मामले में पहुंचा था सलाखों के पीछे, जानिए कैसे रासुका से बच गया आरोपी

Aslam Chamda NSA Revoked / Image Source : FILE

Modified Date: April 28, 2026 / 09:58 am IST
Published Date: April 28, 2026 9:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • 26 टन गौ मांस मामले में आरोपी असलम कुरैशी को रिहाई मिली
  • हाई कोर्ट कमेटी ने NSA कार्रवाई को रद्द किया
  • पुलिस द्वारा पहले जमानत के बाद NSA लगाया गया था

भोपाल : Aslam Chamda NSA Revoked  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित 26 टन गौ मांस मामले में मुख्य आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को बड़ी राहत मिली है। सोमवार देर शाम असलम को भोपाल की सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। यह रिहाई हाई कोर्ट की कमेटी द्वारा उस पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) को रद्द करने के बाद हुई है।

( Bhopal Beef Case Updat  )NSA की कार्रवाई को निरस्त कर तुरंत रिहाई

असलम कुरैशी को गौ मांस तस्करी के मामले में जमानत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर उस पर रासुका (NSA) लगा दिया था। हालांकि, हाई कोर्ट की कमेटी ने इस मामले की समीक्षा के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को कंफर्म नहीं किया। कमेटी का मानना है कि असलम पर लगे आरोप रासुका के दायरे में नहीं आते हैं। इसी आधार पर कमेटी ने NSA की कार्रवाई को निरस्त करते हुए उसे तुरंत रिहा करने के आदेश जारी किए।

सोमवार देर शाम सेंट्रल जेल से रिहा

सोमवार देर शाम रिहाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद असलम कुरैशी सेंट्रल जेल से बाहर आ गया।  ( MP High Court NSA Committee ) गौरतलब है कि 26 टन मांस पकड़े जाने के बाद यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना था, लेकिन कानूनी दांव-पेच और हाई कोर्ट कमेटी के हस्तक्षेप के बाद अब असलम जेल से बाहर है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism & Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..