PC Sharma’s tweet on fire in Satpura Bhavan : भोपाल। सतपुड़ा भवन में आग लगने से प्रदेश में सियासी घमासान मच चुका है। लगातार इस पर कांग्रेसियों के कई बयान सामने आ रहे है। इसी बीच सतपुड़ा भवन के स्वास्थ्य संचालनालय कार्यालय में आग लगने के बाद पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड भवन में अगर आग लगी तो समझो सरकार गई। गुनाह मिटा दिए गए। शिवराज जी और उनकी सरकार कीएचला चली की बेला है।
बता दें कि शाम को राजधानी भोपाल में स्थित सतपुड़ा भवन में भीषण आग लग गई है। बता दें कि आदिम जाति क्षेत्रिय विकास परियोजना ऑफिस में आग लगी है। भवन के तीसरे में मंजिल में आग लगी। वहीं भवन में आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात बताया जा रहा है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। चारों ओर केवल धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। आग बुझाने के लिए प्रशासन ने सीएआईएसएफ को बुलाया है। आग बुझाने के लिए मौके पर सीएआईएसएफ की टीम जुटी है।