MP Election Result 2023: पीसीसी चीफ कमलनाथ देंगे प्रत्याशियों को मतगणना की ट्रेनिंग, सुबह 11 बजे से दो शिफ्ट में होगा प्रशिक्षण

MP Election Result 2023: पीसीसी चीफ कमलनाथ देंगे प्रत्याशियों को मतगणना की ट्रेनिंग, सुबह 11 बजे से दो शिफ्ट में होगा प्रशिक्षण

MP Election Result 2023: पीसीसी चीफ कमलनाथ देंगे प्रत्याशियों को मतगणना की ट्रेनिंग, सुबह 11 बजे से दो शिफ्ट में होगा प्रशिक्षण

OBC Reservation Latest Update

Modified Date: November 26, 2023 / 07:06 am IST
Published Date: November 26, 2023 7:06 am IST

बृजेश जैन, भोपाल:

MP Election Result 2023: मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद अब 3 दिसंबर को मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई है। मतगणना को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल है तो वहीं नेता, किसान से लेकर आम आदमी तक सभी को 3 दिसंबर को होने नतीजे का इंतजार है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पीसीसी कमलनाथ सभी प्रत्याशियों को विशेष ट्रेनिंग देने वाले हैं। इसके साथ ही  कमलनाथ लगातार मतगणना को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Read More: MP Vidhansabha Chunav 2023: राजनीतिक पार्टियां कर रही अपनी-अपनी जीत का दावा, 3 दिसंबर को होगा फैसला किसकी बनेगी सरकार

वहीं आज 3 दिसंबर को होने वाले मतगणना को लेकर सभी प्रत्याशी भोपाल आएंगे। इसके साथ ही कमलनाथ के द्वारा सभी 230 प्रत्याशियों को मतगणना की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही EVM और पोस्टल बैलेट से वोटों की गिनती को लेकर टिप्स देने के साथ ही मतगणना में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इस बारे में भी कवायद दी जाएगी।

Read More: MP Weather Update : एमपी में बदला मौसम का मिजाज..! कई जिलों में सर्द हवाओं का कहर, बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका..

MP Election Result 2023: वहीं इन सभी प्रत्याशियों की आज सुबह 11 बजे से दो शिफ्टों में ट्रेनिंग होगी। इस ट्रेनिंग सेशन में पहली पाली में सुबह 11 बजे से रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर–चंबल संभाग की ट्रेनिंग होगी। इसकी दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल और सागर संभाग के प्रत्याशियों की ट्रेनिंग दी जाएगी। बता दें कि इन प्रत्याशियों के साथ ही पोलिंग एजेंट को भी ट्रेनिंग दी जाएगी।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 


लेखक के बारे में