Bhopal News: कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने भगवान शिव से की संघ की तुलना, बोले- दोनों विष पीकर करते हैं राष्‍ट्र की रक्षा

Pradeep Mishra : उन्होंने संघ की सामाजिक सद्भाव बैठक में यह बयान दिया है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव, विष पीकर राष्‍ट्र की रक्षा करते हैं। इसी तरह संघ भी विष पीकर राष्ट्र की रक्षा करने में लगा हुआ है।

Bhopal News: कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने भगवान शिव से की संघ की तुलना, बोले- दोनों विष पीकर करते हैं राष्‍ट्र की रक्षा
Modified Date: January 3, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: January 3, 2026 8:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सामाजिक सद्भाव बैठक में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का बयान
  • भगवान शिव से की संघ की तुलना
  • शिव विष पीकर राष्‍ट्र की रक्षा करते हैं-प्रदीप मिश्रा

भोपाल: Bhopal News, मशहूर कथा वाचक प्रदीप मिश्रा (Pradeep Mishra) ने संघ की तुलना भगवान शिव से कर दी है। उन्होंने संघ की सामाजिक सद्भाव बैठक में यह बयान दिया है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव, विष पीकर राष्‍ट्र की रक्षा करते हैं। इसी तरह संघ भी विष पीकर राष्ट्र की रक्षा करने में लगा हुआ है। इस दौरान प्रदीप मिश्रा ने यह भी कहा कि आने वाली पीढ़ी को प्रबल बनाना है।

आधी आबादी पर संघ का पूरा प्‍लान

Bhopal News, वहीं भोपाल में आयोजित ‘स्त्री शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने महिलाओं की भूमिका और समाज में उनके महत्व पर विस्तृत विचार रखे। उन्होंने कहा कि धर्म महिलाओं के कारण सुरक्षित है और परिवार में संवाद की कमी से कई सामाजिक समस्याएँ जन्म लेती हैं। लव जिहाद पर बोलते हुए उन्होंने इसे रोकने के लिए तीन स्तरों पर प्रयास करने की बात कही—पहला, परिवार के भीतर निरंतर संवाद; दूसरा, बच्चियों को सावधानी और आत्मरक्षा का संस्कार देना; और तीसरा, इस तरह के अपराध करने वालों का प्रभावी निराकरण।

मोहन भागवत ने कहा कि लव जिहाद अपने घरों और परिवारों से ही रुकेगा और इस पर विचार करना होगा कि बेटी किसी अपरिचित के बहकावे में कैसे आ गई। उन्होंने पश्चिमी समाज और भारतीय परंपरा में महिलाओं की स्थिति की तुलना करते हुए कहा कि पश्चिम में विवाह के बाद महिला का स्थान तय होता है, जबकि भारतीय परंपरा में मातृत्व से महिला का स्थान और ऊँचा होता है। आधुनिकता की आड़ में पश्चिमीकरण थोपे जाने पर भी उन्होंने चिंता जताई। इस कार्यक्रम में मंच पर प्रांत संघचालक अशोक पांडेय और विभाग संघचालक सोमकांत उमालकर भी मौजूद रहे।

इन्हे भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com