Sage University Swarnim Mahotsava 2026: राजधानी में सेज विश्वविद्यालय के 3 दिवसीय ‘स्वर्णिम महोत्सव 2026’ का शानदार आगाज़.. पहले ही दिन 5000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने की हिस्सेदारी

Sage University Swarnim Mahotsava 2026: भोपाल सेज यूनिवर्सिटी स्वर्णिम महोत्सव 2026 में 5000 छात्रों ने भाग लिया, कार्यक्रमों में नवाचार और संस्कृति दिखी।

Sage University Swarnim Mahotsava 2026: राजधानी में सेज विश्वविद्यालय के 3 दिवसीय ‘स्वर्णिम महोत्सव 2026’ का शानदार आगाज़.. पहले ही दिन 5000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने की हिस्सेदारी

Sage University Swarnim Mahotsava 2026 || Image- Sage University File

Modified Date: April 21, 2026 / 05:34 pm IST
Published Date: April 21, 2026 5:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सेज यूनिवर्सिटी में स्वर्णिम महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ।
  • पहले दिन 5000 से ज्यादा छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
  • नवाचार, फैशन और स्टार्टअप कार्यक्रम रहे आकर्षण का केंद्र।

भोपाल: सेज विश्वविद्यालय भोपाल में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव स्वर्णिम 2026 का प्रथम दिवस उत्साह और रचनात्मकता से सराबोर रहा। (Sage University Swarnim Mahotsava 2026) 5000 से अधिक प्रतिभागियों ने उद्घाटन समारोह, किसान मेला, फैशन फिएस्टा, जेनज़ेडप्रेन्योर्स, फार्मा प्रेन्योर्स और मेड स्फीयर जैसे विविध कार्यक्रमों में भाग लेकर परिसर को जीवंत बना दिया।

इन्होंने बताया महोत्सव को जीवंत

उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और विश्वविद्यालय का वर्चुअल टूर प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सेज ग्रुप और आइडियाबाज़ के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए जिसकी अगवानी सेज यूनिवर्सिटी की स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की फैकल्टी आरती उपाध्याय और एच ओ डी, डॉ प्रदीप रेड्डी ने की। अतिथियों में आइडियाबाज की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, श्रीदेवी शेट्टी ने युवाओं को निडर होकर अपने विचार प्रस्तुत करने की प्रेरणा दी, प्रह्लाद त्रिपाठी ने इसे विद्यार्थियों के नेतृत्व और नवाचार का बड़ा अवसर बताया, ए स्क्वायर कैपिटल वेंचर की फाउंडर सुश्री चाहत अग्रवाल ने इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर कहा।

टीवी चैनलों पर होगा प्रसारण

विश्वविद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर संजीव अग्रवाल ने इसे दीर्घकालिक दृष्टि का हिस्सा बताया और प्रबंध निदेशक आर्किटेक्ट शिवानी अग्रवाल ने इसे विद्यार्थियों की ऊर्जा और विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का प्रतीक कहा। (Sage University Swarnim Mahotsava 2026) उदघाटन समारोह में सुप्रसिद्ध इनवेस्टर्स प्लेटफार्म आइडियाबाज के फाउंडर शगुन वाघ ने घोषणा किया कि, वे स्वर्णिम इवेंट के माध्यम से कम से कम पच्चीस आइडियाबाज स्टूडेंट्स का चुनाव करेंगे और उन्हें टीवी चेनल पर प्रदर्शित भी करेंगे , जिसका टेलीकास्ट 102 देशों में किया जाएगा, यही नहीं उन्होंने भविष्य में सेज ग्रुप के साथ टाइअप करने की इच्छा भी जताई।

प्रदान किये जायेंगे नकद पुरस्कार

पहले दिन के आयोजनों में ,किसान मेले में मुख्य अतिथि डॉ. ए.बी. सिंह ने वैज्ञानिक खेती पर बल दिया। किसान वक्ता गीता प्रसाद पाटीदार और मनोहर पाटीदार ने आधुनिक तकनीकों, जैविक खेती और वर्मी कम्पोस्ट के महत्व पर विचार साझा किए। फैशन फिएस्टा में निर्णायक मंडल में अनामिका सिंह, सिमर्रुन खुराना और रैना मिश्रा शामिल थीं। विजेताओं को फैशन डिज़ाइनर रीना ढाका और पल्लवी जयपुर द्वारा नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इन दिग्गजों ने पेश किये अपने विचार

जेनज़ेप्रेन्योर्स कार्यक्रम में सेज ग्रुप के एम डी करण खुराना, इंपैक्टस्टडी की फाउंडर चाहत अग्रवाल, आइडियाबाज की एम डी श्रीदेवी शेट्टी और अरिजीत भट्टाचार्य जैसे निवेशकों ने नवाचार, जोखिम लेने की क्षमता और स्टार्टअप संस्थापकों के गुणों पर चर्चा की। फार्मा प्रेन्योर्स में 101 टीमों ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े नवाचारपूर्ण विचार प्रस्तुत किए, जिनमें मेडिसिन बैंक और पिलो स्प्रे जैसे समाधान विशेष आकर्षण रहे। (Sage University Swarnim Mahotsava 2026) मेड स्फीयर सत्र में डॉ. मुकेश कुमार, अनिल कलाधरन कर्णावर, माही भजनी और डॉ. रितु उपमन्यु पाटीदार ने मानसिक स्वास्थ्य, नर्सिंग शिक्षा और समग्र चिकित्सा पर विचार साझा किए।

पांच हजार स्टूडेंट्स की भागीदारी

स्वर्णिम 2026 का प्रथम दिवस शिक्षा, संस्कृति और नवाचार का जीवंत संगम बनकर सामने आया। पहले दिन के कार्यक्रम का समापन प्रसिद्ध पाइनएप्पल बैंड की मनमोहक प्रस्तुति के साथ हुआ।यह आयोजन विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता और भविष्य की दृष्टि का सशक्त प्रतीक सिद्ध हुआ, और आने वाले दो दिनों में और भी विविध कार्यक्रमों के साथ महोत्सव अपनी पूर्णता को प्राप्त करेगा। पहले दिन के कार्यक्रमों में पांच हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया।

इन्हें भी पढ़ें:-

नकली मौनजारो इंजेक्शन मामला: फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एली लिली ने कार्रवाई का स्वागत किया

द्रमुक शासन के अंतर्गत तमिलनाडु में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है: मुख्यमंत्री नायडू

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले की धमकी देने वाले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

चक्‍करपुर भूखंड मामले में उच्चतम न्यायालय का हरियाणा के अधिकारियों को नोटिस

सामने आने वाले हर अवसर में से हमेशा बेहतर विकल्प चुनने की कोशिश की: कृतिका कामरा

घुसपैठियों से मुक्त पश्चिम बंगाल में हर साल युवाओं को एक लाख नौकरियां मुहैया कराएगी भाजपा : शाह


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown