Samosa Kachori Price: राजधानी में महंगा हुआ स्ट्रीट फूड, कमर्शियल सिलेंडर की स्पलाई बाधित होने पर दिखा असर, जानिए अब कितने एक प्लेट समोसा और कचौरी के लिए कितना देना होगा?
Samosa Kachori Price: राजधानी में महंगा हुआ स्ट्रीट फूड, कमर्शियल सिलेंडर की स्पलाई बाधित होने पर दिखा असर, जानिए अब कितने एक प्लेट समोसा और कचौरी के लिए कितना देना होगा?
Samosa Kachori Price: राजधानी में महंगा हुआ स्ट्रीट फूड, कमर्शियल सिलेंडर की स्पलाई बाधित होने पर दिखा असर, जानिए अब कितने एक प्लेट समोसा और कचौरी के लिए कितना देना होगा? Image: AI Generated
- कचौड़ी, समोसा, चाउमीन और बर्गर जैसे स्ट्रीट फूड की कीमतों में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी
- घरेलू रसोई गैस (Domestic LPG), PNG और CNG की कोई कमी नहीं
- केंद्र सरकार के निर्देश पर रिफाइनरियों ने अपनी क्षमता बढ़ा दी
भोपाल: Samosa Kachori Price मिडिल ईस्ट-एशिया में युद्ध की स्थितियों के चलते कई देशों में पेट्रोल-डीजल और गैस की संकट की स्थिति बन गई है। वहीं, भारत में भी गैस सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है। सरकार ने कर्मिशयल सिलेंडर की सप्लाई को कम कर घरेलू सिलेंडर की सप्लाई में तेजी लाने का फैसला किया है, जिसके चलते कई शहरों में रेस्टॉरेंट और होटल बंद होने की कगार पर आ गए हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि राजधानी भोपाल में स्ट्रीट फूड के दाम में दुकानदारों ने बढ़ोतरी कर दी है।
स्ट्रीट फूड के दाम में पांच रुपए की बढ़ोतरी
Samosa Kachori Price मिली जानकारी के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने के चलते बाजार में अब असर दिखने लगा है। स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने खाने-पीने की चीजों के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। बताया जा रहा है कि कचौड़ी, समोसा और अन्य स्ट्रीट फूड के दामों में इज़ाफ़ा किया गया है। फास्ट फूड आइटम्स जैसे चाउमीन, बर्गर और अन्य स्नैक्स की कीमतों में भी करीब 5 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी गई है।
दुकानदारों ने कहा और बढ़ेंगे दाम
दुकानदारों की मानें तो उन्हें सिलेंडर महंगे दामों में खरीदना पड़ रहा है, जिसकी वजह से लागत बढ़ गई है। ऐसे में घाटे से बचने के लिए मजबूरी में खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने पड़े हैं। अगर कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्ट्रीट फूड के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
घरेलू रसोई गैस की कोई कमी नहीं: सीएम मोहन यादव
दूसरी ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्तमान में मिडिल ईस्ट-एशिया में युद्ध की स्थितियों के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मंत्रीगण सजग हैं। नागरिकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर कालाबाजारी रोकने के लिए पूरे प्रबंधन किए गए हैं। नागरिकों को रसोई गैस संबंधी परेशानी नहीं होगी। प्रदेश में घरेलू रसोई गैस सहित पीएनजी और सीएनजी की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
एलपीजी उत्पादन में 25 प्रतिशत की वृद्धि
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक गतिविधियों के कारण से पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के संबंध में वर्तमान स्थितियों में अभी तक अधिकांश कच्चे तेल की आपूर्ति स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होती थी, जिसे परिवर्तित कर अन्य स्थानों से भी कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। साथ ही देश की रिफाइनरी उच्च क्षमता पर कार्य कर रही है। प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिये वैकल्पिक आपूर्तिकर्ता के माध्यम से खरीदी प्रक्रिया जारी है। घरेलू पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति बिना कटौती के हो रही है। रिफाइनरी को एलपीजी उत्पादन अधिकतम करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे वर्तमान में एलपीजी उत्पादन में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि भी हुई है।
ये भी पढ़ें
- Imran Pratapgarhi Speech: ‘देश तोड़ने वाले झूठे कंटेट बंद हों’, राज्यसभा में मीडिया पर बरसे कांग्रेस सांसद, दिया ऐसा बयान, सदन में ही मचा बवाल, देखें वीडियो
- Chhattisgarh Disaster Relief Fund: छत्तीसगढ़ को मिली केंद्र सरकार की बड़ी मदद, आपदा राहत के लिए जारी किए इतने करोड़ की अतिरिक्त फंड, अमित शाह ने हाई लेवल बैठक में दी मंजूरी
- Chhattisgarh Gaudham Yojana: गोधन की सुध लेने साय सरकार कल से शुरू करने जा रही ‘गौधाम योजना’, करोड़ों रुपए का बजट तैयार

Facebook


