Swarna Sharda Scholarship 2024
भोपाल।Swarna Sharda Scholarship 2024: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24.. खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। समय-समय पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर अपने विधाओं में बेहतरीन कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करता रहा है। इन कार्यक्रमों में एक स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम भी शामिल है। जिसके जरिए प्रदेश के होनहार बेटे-बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश का नंबर वन चैनल IBC24 स्कॉलरशिप राशि प्रदान करता है। इस वर्ष भी मध्यप्रदेश के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बार भी मध्यप्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। इस बार संभाग में टॉप करने वाले बेटों को यह राशि प्रदान की गई।
इसी क्रम में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में टॉप करने वालें 55 जिलों की छात्राओं और 10 संभागों के छात्रों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से सम्मानित किया। सीएम मोहन यादव ने इस दौरान सभी छात्र और छात्रों को सिर में हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया और उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी। वहीं इस कार्यक्रम में महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
बता दें कि इस दौरान सीएम मोहन यादव ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से टीकमगढ़ जिले की रहने वाले बिकाशा राय को सम्मानित किया। टीकमगढ़ जिले में बालिका वर्ग में टॉप करने वाली एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 की 12वीं की चतराय बिकाशा राय का IBC 24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के लिए चयन हुआ है। बिकाशा राय ने बातचीत में बताया कि वह बिजनेस मैनेजमेंट में कैरियर बनाना चाहती हैं और इंडिया के टॉप कॉलेज IIM से MBA करने में इच्छुक हैं। बिकाशा ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कॉमर्स से 94.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं । बिकाशा ने बताया कि स्कूल के अलावा भी 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थी और ट्यूशन भी लेती थी।
Swarna Sharda Scholarship 2024: बिकाशा राय ने बताया कि पढ़ाई में परिवार के लोगों और शिक्षक का भरपूर सपोर्ट रहा है। जिसके बाद उन्हें यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। बिकाशा को पढ़ाई के अलावा कुकिंग, गार्डनिंग और ड्राइविंग का भी शौक है। छात्रा की इस उपलब्धि पर परिजन और स्कूल प्रबंधन बेहद खुश हैं। खासकर IBC 24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप मिलने की जानकारी मिलने के बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। संयुक्त परिवार में रहने वाली छात्रा बिकाशा अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता मिस्टर दीनदयाल राय को देती है।