CLOSED

Today Live Breaking News and Updates 19th March 2026: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र संशोधन विधेयक 2026 विधानसभा में पारित, पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हुई बहस, सदन कल तक के लिए स्थगित

Today Live Breaking News and Updates 19th March 2026: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र संशोधन विधेयक 2026 विधानसभा में पारित, विजय शर्मा ने स्पष्ट किए संशोधन, कांग्रेस का विरोध।

Today Live Breaking News and Updates 19th March 2026: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र संशोधन विधेयक 2026 विधानसभा में पारित, पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर हुई बहस, सदन कल तक के लिए स्थगित

Today Live Breaking News and Updates 19th March 2026

Modified Date: March 19, 2026 / 11:34 pm IST
Published Date: March 19, 2026 8:51 am IST

Today Live Breaking News and Updates 19th March 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र संशोधन विधेयक 2026 विधानसभा में पारित हो गया है। इस बिल को आज गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन के पटल पर रखा था। कांग्रेस के विरोध के बीच आज पूरे दिन इस बिल को लेकर सत्तादल और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई।

बिल के बारें में सदस्यों के भ्रम को दूर करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि, धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर सजा का प्रावधान होगा, जबकि धर्म बदलने वाले व्यक्ति को दंडित नहीं किया जाएगा। धर्मांतरण कराने वालों के लिए पंजीयन अनिवार्य होगा और उन्हें जिला कलेक्टर को पहले से सूचना देनी होगी। इसके बाद कलेक्टर संबंधित व्यक्ति के गांव, ब्लॉक और जिले में नोटिस चस्पा कराएंगे, जिससे 30 दिनों तक कोई भी व्यक्ति आपत्ति या शिकायत दर्ज करा सके। यदि इस अवधि में कोई आपत्ति नहीं आती है, तो संबंधित व्यक्ति को प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा और हर धर्मांतरण का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि, विधेयक में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विवाह के आधार पर स्वतः धर्मांतरण मान्य नहीं होगा और इसके लिए भी पूरी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी होगा। धर्मांतरण कराने वालों को हर साल अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट जमा करनी होगी। साथ ही, यदि कोई व्यक्ति दोबारा धर्मांतरण कराने का दोषी पाया जाता है, तो उसके लिए आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान रखा गया है।


Today Live Breaking News and Updates 19th March 2026: छत्तीसगढ़ विधान सभा में धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक पेश कर दिया गया है। (CG Dharma Swatantrya Amendment Bill 2026) यह बिल उप-मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा ने पटल पर रखा। हालांकि कांग्रेस ने फिर से इस विधेयक का विरोध किया है।

‘प्रवर समिति को भेजा जाये विधेयक’ : कांग्रेस

सदन में नेता प्रतिपक्ष और दिग्गज कांग्रेस विधायक डॉ चरणदास महंत ने विरोध में सुर बुलंद करते हुए कहा कि, देशभर के 11 राज्यों में इसी तरह के बिल लंबित है, उनपर फैसला नहीं हो सका है। ऐसे में इस पर चर्चा नही होनी चाहिए। डॉ महंत ने मांग किया कि, इस बिल को पहले विधान सभा की प्रवर समिति को सौंपना चाहिए।

स्पीकर ने ख़ारिज की विपक्ष की आपत्ति

Today Live Breaking News and Updates 19th March 2026: धर्म स्वतंत्र विधायक पर विपक्ष की आपत्ति को खारिज कर दिया और गृह मंत्री को विधेयक प्रस्तुत करने के लिए दी अनुमति दे दी। इस कदम से नाराज विपक्ष ने दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही का किया बहिष्कार कर दिया।

कांग्रेस विधायको के बहिष्कार पर सत्ता पक्ष ने तंज कसते हुए कहा, यह पलायन है। आपको आदिवासी समाज की पीड़ा से मतलब नहीं है। विपक्ष के विधायकों के खिलाफ शेम-शेम के नारे भी लगाए गये।

 


Today Live Breaking News and Updates 19th March 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या दौरे पर हैं। वह राम मंदिर के दूसरे तल पर श्री राम यंत्र की स्थापना की जिसके बाद भगवान राम के दर्शन भी करेंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अयोध्या पहुंच चुकी हैं। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया किया।

इन्हें भी पढ़े:-

The liveblog has ended.

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।