Twisha Sharma Case Bhopal : त्विषा शर्मा केस में नया ट्विस्ट! डेथ सर्टिफिकेट के लिए परिवार पहुंचा कोर्ट, CBI समेत कई एजेंसियों को नोटिस

भोपाल की चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। डेथ सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए परिजनों ने कोर्ट में पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आवेदन स्वीकार करते हुए नगर निगम, एम्स और CBI को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

Twisha Sharma Case Bhopal : त्विषा शर्मा केस में नया ट्विस्ट! डेथ सर्टिफिकेट के लिए परिवार पहुंचा कोर्ट, CBI समेत कई एजेंसियों को नोटिस

Twisha Sharma Case Bhopal :

Modified Date: June 5, 2026 / 09:57 am IST
Published Date: June 5, 2026 9:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • त्विषा शर्मा के परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए कोर्ट में आवेदन दिया
  • डेथ सर्टिफिकेट जारी करने के लिए PM रिपोर्ट को बताया गया जरूरी
  • कोर्ट ने नगर निगम, एम्स और CBI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा

भोपाल : Twisha Sharma Case Bhopal :  भोपाल के त्विषा शर्मा की मौत के मामले में परिजनों ने एक नया आवेदन भोपाल कोर्ट में लगाया है। त्विषा के परिजनों ने डेथ सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट दिलाने की गुहार लगाई है। इस आवेदन पर सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा, एम्स दिल्ली-भोपाल और सीबीआई को नोटिस जारी कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में जवाब मांगा है।

डेथ सर्टिफिकेट के लिया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आवश्यक

परिजनों की ओर से कोर्ट में दिए गए आवेदन में साफ कहा गया है कि त्विषा के डेथ सर्टिफिकेट के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का होना बेहद जरूरी है। Twisha Sharma Latest Update  दरअसल, भोपाल नगर निगम ने परिजनों को यह स्पष्ट कर दिया है कि डेथ सर्टिफिकेट जारी करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आवश्यक है। इसी वजह से परिजनों को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है, ताकि तकनीकी अड़चनों को दूर कर जरूरी दस्तावेज हासिल किए जा सकें।

कोर्ट ने आवेदन किया स्वीकार

कोर्ट ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन को स्वीकार किया और संबंधित विभागों को नोटिस थमाया है। अब नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा, एम्स अस्पताल और सीबीआई को कोर्ट के इस नोटिस का जवाब देना होगा।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.