Twisha Sharma Case Bhopal :
भोपाल : Twisha Sharma Case Bhopal : भोपाल के त्विषा शर्मा की मौत के मामले में परिजनों ने एक नया आवेदन भोपाल कोर्ट में लगाया है। त्विषा के परिजनों ने डेथ सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट दिलाने की गुहार लगाई है। इस आवेदन पर सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा, एम्स दिल्ली-भोपाल और सीबीआई को नोटिस जारी कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में जवाब मांगा है।
परिजनों की ओर से कोर्ट में दिए गए आवेदन में साफ कहा गया है कि त्विषा के डेथ सर्टिफिकेट के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का होना बेहद जरूरी है। Twisha Sharma Latest Update दरअसल, भोपाल नगर निगम ने परिजनों को यह स्पष्ट कर दिया है कि डेथ सर्टिफिकेट जारी करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आवश्यक है। इसी वजह से परिजनों को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है, ताकि तकनीकी अड़चनों को दूर कर जरूरी दस्तावेज हासिल किए जा सकें।
कोर्ट ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदन को स्वीकार किया और संबंधित विभागों को नोटिस थमाया है। अब नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा, एम्स अस्पताल और सीबीआई को कोर्ट के इस नोटिस का जवाब देना होगा।