Twisha Sharma Death Mystery: सामने आया ट्विशा शर्मा के मौत से ठीक पहले का CCTV वीडियो.. लाश के साथ नजर आ रहे है तीन लोग और फिर..

Ads

Twisha Sharma Death Mystery CCTV Footage: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में नया CCTV वीडियो सामने आया, पुलिस ने आरोपी पति पर इनाम घोषित किया।

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 07:21 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 07:23 PM IST

Twisha Sharma Death Mystery || AI Generated

HIGHLIGHTS
  • ट्विशा शर्मा के मौत से पहले का CCTV वीडियो सामने आया।
  • आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी पर 10 हजार इनाम घोषित।
  • परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम और निष्पक्ष जांच की मांग की।

भोपाल: राजधानी के चर्चित ट्विशा शर्मा आत्महत्या कांड में जांच, तलाश और कार्रवाई के बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो फुटेज में ट्विशा शर्मा छत पर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। (Twisha Sharma Death Mystery) वही इसके ठीक बाद पति समर्थ और दो अन्य लोग ट्विशा शर्मा की लाश को सीढ़ियों से नीचे उतारते हुए दिखाई पड़ रहे है। वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि, ट्विशा को सीढ़ियों पर ही सीपीआर भी देकर होश में लाने की कोशिश की गई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पुलिस ने किया इनाम का ऐलान, जमानत याचिका भी ख़ारिज

बता दें कि, ट्विशा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं और तलाश तेज कर दी गई है। भोपाल पुलिस के एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि आरोपी के देश छोड़कर भागने की आशंका को देखते हुए पासपोर्ट कार्यालय को भी पत्र भेजा गया है। मामले की जांच में छह टीमें लगी हुई हैं। इससे पहले कोर्ट ने समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को ख़ारिज कर दिया था। आज इस मामले को लेकर सुनवाई हुई थी। इससे पहले कोर्ट ने गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली थी।

कौन थी ट्विशा शर्मा?

33 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं। उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी समर्थ सिंह से हुई थी। 12 मई को उनकी मौत हो गई। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एसीपी ने बताया कि मृतका के परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को लिखित आवेदन दिया है और कोर्ट में भी जाने की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ड्रग्स सेवन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। हालांकि परिवार और पुलिस दोनों की ओर से रिपोर्ट को लेकर कुछ सवाल उठाए गए हैं, इसलिए प्रशासन को दोबारा पत्र भेजा गया है। (Twisha Sharma Death Mystery) मृतका के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों में अंतर दिखाई दे रहा है, इसलिए दूसरा पोस्टमार्टम जरूरी है। उन्होंने मामले को हाई प्रोफाइल बताते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, मृतका की मां रेखा शर्मा ने समर्थ सिंह और उसकी मां की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान

इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍टील के बक्‍से से महिला का सिर-कटा शव बरामद

लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी

होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल

उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी

1. ट्विशा शर्मा केस में CCTV वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में ट्विशा छत पर जाती और बाद में शव नीचे लाया जाता दिखा।

2. पुलिस ने मुख्य आरोपी पर कितना इनाम घोषित किया?

समर्थ सिंह की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा है।

3. परिवार ने पुलिस से क्या मांग की है?

परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।