Bhopal Halwai Death : शादी की खुशियाँ चीख-पुकार में बदली, खौलते तेल की कड़ाही में गिरा हलवाई, फिर जो हुआ …..

भोपाल के परवलिया क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान खाना बना रहा हलवाई खौलते तेल की कड़ाही में गिर गया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bhopal Halwai Death : शादी की खुशियाँ चीख-पुकार में बदली,  खौलते तेल की कड़ाही में गिरा हलवाई, फिर जो हुआ …..

Bhopal Halwai Death / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: February 19, 2026 / 10:12 pm IST
Published Date: February 19, 2026 10:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • परवलिया इलाके में शादी समारोह के दौरान हलवाई खौलते तेल की कड़ाही में गिरा।
  • करीब दो मिनट की मशक्कत के बाद साथियों ने बाहर निकाला।
  • हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान हलवाई की मौत।

भोपाल: bhopal Halwai Death मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के परवलिया इलाके में एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ एक शादी समारोह के दौरान खाना बना रहा हलवाई अचानक खौलते तेल से भरी कड़ाही में जा गिरा। इस भीषण हादसे में बुरी तरह झुलसने के कारण इलाज के दौरान हलवाई की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

2 मिनट तक कड़ाही में तड़पता रहा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हलवाई कड़ाही में पूरी तलने का काम कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे उबलते तेल में गिर गया। वहां मौजूद उसके साथियों ने करीब दो मिनट की भारी मशक्कत के बाद उसे कड़ाही से बाहर निकाला। हादसे के बाद आयोजन स्थल पर चीख-पुकार मच गई।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

गंभीर रूप से झुलसी हालत में हलवाई को तुरंत हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं।इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें: –


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.