MP Crime News: पूर्व मंत्री को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी! कहा- पिता और चाचा को भी जला दूंगा जिंदा, जांच में जुटी पुलिस

Ads

पूर्व मंत्री को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी! कहा- पिता और चाचा को भी जला दूंगा जिंदा, BJP leader Harendrajit Singh Babbu receives death threat

  •  
  • Publish Date - June 10, 2026 / 11:47 PM IST,
    Updated On - June 10, 2026 / 11:54 PM IST

MP Crime News. Image Source- IBC24

जबलपुर। MP Crime News: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी मिलने के बाद पूर्व मंत्री ने गोरखपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

MP Crime News: जानकारी के अनुसार, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, कॉलर ने उनके पिता और चाचा को जिंदा जलाने की धमकी भी दी। धमकी भरे फोन के बाद पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों में चिंता का माहौल है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर की पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कॉल किस स्थान से किया गया और इसके पीछे कौन व्यक्ति है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

बता दें कि हरेंद्रजीत सिंह बब्बू प्रदेश की राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। वे पांच बार भाजपा के विधायक रह चुके हैं और राज्य सरकार में राज्यमंत्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं। ऐसे में एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता को मिली धमकी को पुलिस गंभीरता से ले रही है।