Khargone Assembly Seat:खरगौन। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जल्द होने वाले हैं। जिसमें अब दो महीने से भी कम का समय बचा है। जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियां अपना जोर लगा रहीं है। तो वहीं बीजेपी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल कर जिले जिले घूम रही है। तो वहीं कई जगहों पर इस जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध भी देखा जा रहा है। बता दें कि मध्य प्रदेश के खरगौन के मंडलेश्वर में इस जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध भी देखने को मिला है। जानकारी यह है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ही इस जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध किया है। खबरों के मुताबिक यह विरोध BJP के घोषित उम्मीदवार राजकुमार मेव को लेकर किया गया है। कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर प्रत्याशी बदलने की मांग की।