Ram Mandir Darshan Timing : रामराजा सरकार के दर्शन की टाइमिंग में बदलाव, जानें कब खुलेगा कपाट और कब होगी आरती?

Ads

Ram Mandir Darshan Timing : रामराजा सरकार के दर्शन की टाइमिंग में बदलाव, जानें कब खुलेगा कपाट और कब होगी आरती?

  •  
  • Publish Date - February 13, 2025 / 06:22 PM IST,
    Updated On - February 13, 2025 / 06:22 PM IST

Orchha Ramraja Sarkar Darshan Timing | Source : File Photo

HIGHLIGHTS
  • रामराजा सरकार मंदिर के आज से खुलने के समय में परिवर्तन किया गया।
  • रामराजा सरकार का दरबार सुबह 8 से 12:30 बजे तक एवं शाम 8 बजे से रात 10:30 बजे तक खुलेगा।
  • संध्या आरती शाम 7 बजे और 9ः30 बजे ब्यारी के बाद सरकार शयन करते हैं।

दिनेश झा/निवाड़ी। Orchha Ramraja Sarkar Darshan Timing : एमपी के निवाड़ी जिले की धार्मिक और पर्यटन नगरी ओरछा में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार रामराजा सरकार मंदिर के आज से खुलने के समय में परिवर्तन किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया की मंदिर की प्राचीन परंपरा अनुसार भगवान रामराजा सरकार का दरबार सुबह 8 से 12:30 बजे तक एवं शाम 8 बजे से रात 10:30 बजे तक खुलेगा।

read more : Firing Video Viral : शादी में जैसे ही हुई दुल्हन की एंट्री.. चलने लगी गोलियां, सामने आया वीडियो 

मंदिर की परपंरा अनुसार हर वर्ष गर्मी और बारिश के आठ माह फाल्गुन से क्वार महीने की शरद पूर्णिमा तक रामराजा सरकार के दरबार खुलने का समय सुबह 8 बजे बाल भोग आरती दोपहर 12ः30 बजे राज भोग आरती के बाद मंदिर बंद होता है, जबकि शाम 8 बजे संध्या आरती व रात 10ः30 बजे शयन होती है, और सर्दी के मौसम में शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन पड़वा से दरबार के खुलने का समय बदल कर सुबह 9 बजे बाल भोग आरती के साथ दरबार खुलता है। दोपहर 1 बजे राजभोग आरती के बाद बंद होता है। संध्या आरती शाम 7 बजे और 9ः30 बजे ब्यारी के बाद सरकार शयन करते हैं।

1. ओरछा में रामराजा सरकार मंदिर का समय कब बदलता है?

रामराजा सरकार मंदिर का समय गर्मी और बारिश के आठ महीनों में फाल्गुन से क्वार तक सुबह 8 से 12:30 बजे और शाम 8 बजे से रात 10:30 बजे तक होता है। सर्दी के मौसम में, शरद पूर्णिमा के दूसरे दिन से मंदिर का समय सुबह 9 बजे से खुलता है और 1 बजे बंद होता है, शाम को संध्या आरती 7 बजे और रात 9:30 बजे शयन होता है।

2. रामराजा सरकार मंदिर के दरबार का समय किस परंपरा के अनुसार तय होता है?

मंदिर का दरबार खुलने का समय प्राचीन परंपरा के अनुसार तय किया जाता है, जो मौसम के आधार पर बदलता रहता है। गर्मी और बारिश में एक समय होता है और सर्दी में दूसरा।

3. ओरछा मंदिर की आरतियों के समय क्या होते हैं?

सुबह बाल भोग आरती सुबह 8 बजे दोपहर राज भोग आरती 12:30 बजे शाम संध्या आरती 8 बजे रात शयन आरती 10:30 बजे

4. "Orchha Mandir" से संबंधित सवाल क्या हो सकते हैं?

ओरछा के रामराजा सरकार मंदिर में किस प्रकार की पूजा विधियाँ होती हैं? रामराजा सरकार मंदिर में समय की परंपरा क्यों बदलती है? ओरछा मंदिर के प्रमुख त्योहार कौन से होते हैं? ओरछा के रामराजा मंदिर का इतिहास क्या है?