Murga in Lockup Viral Video : अब मुर्गे भी जाएंगे जेल? पुलिस लॉकअप में चिकन की गिरफ्तारी का वीडियो हुआ वायरल, वजह जानकर पकड़ लेंगे माथा

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पुलिस लॉकअप के अंदर एक मुर्गा बंद दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि चौकी प्रभारी की दावत के लिए लाए गए मुर्गे को भागने से रोकने के लिए पुरुष बंदी गृह में रखा गया था।

Murga in Lockup Viral Video : अब मुर्गे भी जाएंगे जेल? पुलिस लॉकअप में चिकन की गिरफ्तारी का वीडियो हुआ वायरल, वजह जानकर पकड़ लेंगे माथा

Murga in Lockup Viral Video / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 15, 2026 / 02:40 pm IST
Published Date: May 15, 2026 2:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छतरपुर के अटकौहां पुलिस चौकी के लॉकअप में मुर्गा बंद करने का वीडियो वायरल।
  • बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों की नॉनवेज पार्टी के लिए मुर्गा लाया गया था।
  • वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

छतरपुर: Murga in Lockup Viral Video सोशल मीडिया पर इन दिनों तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। यहाँ अटकौहां पुलिस चौकी के लॉकअप में किसी अपराधी को नहीं, बल्कि एक मुर्गे को बंद किया गया है। पुरुष बंदी गृह के भीतर मुर्गा पाए जाने का यह वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

Chhatarpur News चौकी प्रभारी नॉनवेज खाने का शौकीन

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पुलिसकर्मियों के खान-पान के शौक से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि अटकौहां चौकी प्रभारी नॉनवेज खाने के बेहद शौकीन हैं और रात में उनके लिए एक विशेष दावत की तैयारी होनी थी। दावत के लिए लाए गए मुर्गे को सुरक्षित रखने और उसे भागने से बचाने के लिए किसी और जगह के बजाय पुलिस लॉकअप के भीतर बंद कर दिया गया। पुलिस की यह पूरी करतूत अब कैमरे में कैद हो गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

लॉकअप के अंदर मुर्गे के घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जहाँ अपराधियों को रखने के लिए कड़े नियम होते हैं, वहाँ दावत के इंतजाम के लिए मुर्गे को कैद करना चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.