Pehli Patni Se Chupa Kar Shadi : एक पति, दो पत्नियां और छिपा था बड़ा राज! दूसरी पत्नी को पता चला पहली शादी का सच, फिर मचा हंगामा
छतरपुर में पहली शादी और बेटी की बात छिपाकर दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। पहली पत्नी का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया। वहीं दूसरी पत्नी को जब पति की पहली शादी का सच पता चला तो हंगामा हो गया। अब दोनों महिलाओं ने साथ में एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी पति और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Pehli Patni Se Chupa Kar Shadi / Image Source : FILE
- पहली पत्नी का आरोप- बेटी के जन्म के बाद उसे प्रताड़ित कर घर से निकाला
- पहली शादी छिपाकर अप्रैल में दूसरी युवती से शादी करने का आरोप
- सच सामने आने के बाद दोनों पत्नियों ने SP कार्यालय में शिकायत दी
छतरपुर : Pehli Patni Se Chupa Kar Dusri Shadi : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक युवक द्वारा पहली शादी की बात छिपाकर दूसरी शादी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटी के जन्म के बाद पहली पत्नी को प्रताड़ित कर घर से निकालने वाले आरोपी पति की पोल जब उसकी दूसरी पत्नी के सामने खुली, तो जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पहली और दूसरी पत्नी ने छतरपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी पति और उसके परिजनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बेटी होने पर घर से निकला
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के नया मोहल्ला चौराहा निवासी बीरेन्द्र श्रीवास की शादी 5 साल पहले प्रीति श्रीवास से हुई थी। शादी के बाद जब प्रीति ने बेटी को जन्म दिया, तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और बाद में बीरेन्द्र ने अपनी पत्नी व मासूम बेटी को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद प्रीति ने अपने मायके के थाने में आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराई थी।
सच छुपा कर की दूसरी शादी
इसी बीच, मामला कोर्ट-कचहरी में चलने के दौरान बीरेन्द्र ने अपनी पहली शादी का सच छिपाया और इसी साल अप्रैल महीने में कमला नाम की युवती से झूठ बोलकर दूसरी शादी कर ली। बीते रोज जब दूसरी पत्नी कमला को पति की पहली शादी और बेटी का सच पता चला, तो उसने अपने परिजनों के साथ बीरेन्द्र के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। हालांकि, बीरेन्द्र और उसके माता-पिता ने डर के मारे दरवाजा नहीं खोला।
दोनों पत्नियों ने की शिकयत
इसके बाद पहली पत्नी प्रीति और दूसरी पत्नी कमला ने एक साथ आकर छतरपुर एसपी कार्यालय में लिखित आवेदन सौंपा है। दोनों महिलाओं ने आरोपी पति बीरेन्द्र और उसके घर वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, यह मामला कोतवाली थाने को सौंप दिया गया है, जहां पुलिस दोनों पक्षों को सुनकर और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें
- School Closed Today in Dehradun: भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी में भी छुट्टी का ऐलान, आदेश जारी
- Rishabh Pant 100 Test Sixes: जो काम रोहित शर्मा नहीं कर सके…पंत ने वो कर दिखाया, बना डाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
- UP BJP New Incharge: UP में बीजेपी की कमान विनोद तावड़े के हाथों, इन राज्यों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति, देखें पूरी लिस्ट

Facebook


