अपनी ही 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करता था पिता, चार साल बाद बेटी को थाने लेकर पहुंची मां

Man rapes his own daughter for 4 years: अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धाराएं इसलिए जोड़ी गयी हैं क्योंकि अपराध के वक्त लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम थी।

अपनी ही 17 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करता था पिता, चार साल बाद बेटी को थाने लेकर पहुंची मां

Girl raped and murdered in Punjab

Modified Date: October 10, 2024 / 09:19 pm IST
Published Date: October 10, 2024 8:45 pm IST

छतरपुर: father rapes his own daughter for 4 years मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस 40 वर्षीय एक ऐसे व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जिसने चार साल से अधिक समय तक अपनी ही बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हमने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पत्नी और 21 वर्षीय बेटी ने बृहस्पतिवार सुबह लवकुश नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद से वह फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

father rapes his own daughter for 4 years

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धाराएं इसलिए जोड़ी गयी हैं क्योंकि अपराध के वक्त लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

read more: सेबी ने प्रतिभूति सीधे निवेशकों के डीमैट खाते में डालने के नियम लागू होने की समयसीमा बढ़ाई

read more:  Shama Sikander Latest Sexy Video: समंदर किनारे संस्कारी बहू ने लगाया हॉटनेस का तड़का, वीडियो देख नहीं हटेगी नजरें


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com