क्रिकेट खेलते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आया बच्चा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

जिसके चलते कई जिलों में ओलावृष्टि हो रही है। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई है। इस बीच हादसे की एक खबर सामने आई है।

क्रिकेट खेलते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आया बच्चा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: January 9, 2022 12:05 pm IST

मुरैना। मध्यप्रदेश में मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। जिसके चलते कई जिलों में ओलावृष्टि हो रही है। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश भी हुई है। इस बीच हादसे की एक खबर सामने आई है।

मुरैना में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा क्रिकेट खेल रहा था, तभी अचानक आसमान से तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। वहीं पेड़ के नीचे खड़े बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिविल लाइन थाना इलाके के छौदा गांव का है।

यह भी पढ़ें: Social Media पर बदमाश गैंग, हथियारों के साथ फोटो कर रहे Upload, बदमाशों को युवा कर रहे Follow

बच्चे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। मौत से गांव में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें: 2 साल से स्थानीय निकायों में नहीं है जनप्रतिनिधियों की सरकार, सरपंच हो रहे लामबंद


लेखक के बारे में