MP News: सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों के लिए की सुख, समृद्धि और मंगल जीवन की कामना

Ads

MP News: सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में की गोवर्धन पूजा, प्रदेशवासियों के लिए की सुख, समृद्धि और मंगल जीवन की कामना

  •  
  • Publish Date - October 21, 2025 / 04:39 PM IST,
    Updated On - October 21, 2025 / 04:39 PM IST

MP News | Photo Credit: CM Mohan Yadav X

भोपाल: सीएम मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज सीएम हाउस में पारंपरिक विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा की। इस अवसन पर उन्होंने मुख्यमंत्री ने निवास स्थित गौशाला में गायों की पूजा की और उन्हें गुड़-मिष्ठान खिलाया साथ ही गौमाता से आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल जीवन की कामना की।

सरकार की ओर से इस वर्ष प्रदेशभर में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने पहले ही निर्देश दिए थे कि सनातन परंपराओं से नागरिकों को जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर इस पर्व को मनाया जाए। उन्होंने कहा कि “गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि प्रकृति और गौ-संवर्धन का पर्व है। यह हमारी संस्कृति की आत्मा से जुड़ा उत्सव है।”

पूजा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुछ समय गौशाला में गायों के साथ बिताया। उन्होंने उन्हें स्नेहपूर्वक दुलारा और अपने हाथों से गुड़ व मिष्ठान खिलाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं से अपील की कि वे भी इस तरह की परंपराओं से जुड़ें ताकि भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की भावना और मजबूत हो सके।

ताजा खबर