MP Hindi News: देहदान करने वाले को मिलेगा राजकीय सम्मान, एम्स अस्पताल पहुंचे सीएम मोहन यादव, किया ये बड़ा ऐलान
MP Hindi News: देहदान करने वाले को मिलेगा राजकीय सम्मान, एम्स अस्पताल पहुंचे सीएम मोहन यादव, किया ये बड़ा ऐलान

MP Hindi News
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे एम्स अस्पताल
- हार्ट ट्रांसप्लांट करने वाले डॉक्टर्स से की मुलाकात
- सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में इस तरह की चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा
भोपाल: MP Hindi News प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में अंग प्रत्यारोपण के लिए संसाधन जुटाए जाएंगे। प्रत्यारोपण के लिए एक राज्य स्तरीय संस्थान की स्थापना भी की जाएगी। अंग प्रत्यारोपण और देहदान को लेकर गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे चिकित्सा विद्यार्थियों को सीखने की सुविधा मिल सके और उनकी नींव मजबूत हो सके। देहदान करने वाले व्यक्ति की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी।
MP Hindi News मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को राजधानी भोपाल के एम्स अस्पताल पहुंचकर हार्ट ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर्स टीम से मुलाकात की। सीएम डॉ यादव ने ट्रांसप्लांट के मरीज दिनेश मालवीय से भी मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। गौरतलब है कि एम्स भोपाल की यह पहली ट्रांसप्लांट सर्जरी है। मरीज दिनेश करीब दो साल से बीमार थे। उनका हृदय सिकुड़ रहा था और वह मात्र 20% काम करने तक की स्थिति तक पहुंच गया था। उन्हें 22 जनवरी को एम्स में एडमिट किया गया था। 23 जनवरी को उनका हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। जिसके बाद सोमवार को उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
सीएम ने कहा
• एम्स की सर्जरी टीम बधाई की पात्र है। इनकी सफल पारी के लिए शुभकामनाएं
• सरकार की कोशिश है कि प्रदेश में इस तरह की चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा
• प्रदेश सरकार ने यहां के बाशिंदों की सुविधा के लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई है
• हाल ही में बालाघाट की 4 साल की बच्ची को एयर लिफ्ट किया गया है
• बीमारी के हालात में समय कीमती होता है। दूरदराज के इलाकों से आवागमन दूभर हो जाता है
अंगदान/देहदान को लेकर बोले
अंगदान करने वाले व्यक्ति का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा
प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण से संबंधित राज्यस्तरीय संस्थान की स्थापना की जाएगी
अंगदान करने वाले व्यक्ति के परिवार को आयुष्मान कार्ड प्रदाय किया जाएगा
अंगदान करने वाले व्यक्तियों के परिवारों को राष्ट्रीय पर्वों पर सम्मानित किया जाएगा
प्रदेश के सभी मेडीकल कालेजों में अंगदान व अंग प्रत्यारोपण की सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी
पीएम की पाठशाला पर कहा
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विद्यार्थियों को संबल देने का काम किया
शिक्षा ही आखिरी हल नहीं है। पूरा जीवन ही एक परीक्षा है
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: किसी भी व्यक्ति को जो जीवन के अंत के बाद अपने अंग दान करने का इच्छुक हो, अंगदान करने के लिए पात्र माना जाता है। यह केवल मृत व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Mohan Yadav reached AIIMS hospital
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm