Indore Contaminated Water: इंदौर दूषित पानी मामले में सीएम यादव का बड़ा एक्शन, नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस, अपर आयुक्त पर भी हुई बड़ी कार्रवाई

Ads

Indore Contaminated Water: इंदौर दूषित पानी मामले में सीएम यादव का बड़ा एक्शन, नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस, अपर आयुक्त पर भी हुई बड़ी कार्रवाई

  •  
  • Publish Date - January 2, 2026 / 04:00 PM IST,
    Updated On - January 3, 2026 / 12:16 AM IST

Anuppur Hotel Collapse Update/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • दूषित पानी से इंदौर के भागीरथपुरा में 4 लोगों की मौत
  • सीएम मोहन यादव ने नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया
  • अपर आयुक्त को इंदौर से हटाने के निर्देश दिए गए

इंदौर: Indore Contaminated Water इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले सीएम मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम मोहन यादव ने मामले को लेकर CM ने खुद समीक्षा बैठक की और इसके बाद तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। लापरवाही को देखते हुए सीएम मोहन यादव ने नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही अपर आयुक्त को इंदौर से हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Indore Contaminated Water आपको बता दें कि दूषित पानी पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है। MGM मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में भी दूषित पानी की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई, वे सभी लंबे समय से उसी पानी का इस्तेमाल कर रहे थे। वहीं, कई नागरिकों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

गौरतलब है कि लगातार सात सालों तक देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा हासिल करने वाले मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा में नर्मदा नदी की पाइपलाइन में ड्रेनेज लाइन का पानी मिल जाने से सप्लाई का पानी गंदा हो गया। जिसको पीने से कई लोग ​बीमार हो गए और कई लोगों की अब तक इलाज जारी है। घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने भी इंदौर जिले का दौरा किया और मरने वाले लोग को लेकर गहरा दुख जताया। साथ ही अस्पताल में भर्ती लोगों से भी मुलाकात की और डॉक्टरों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

इन्हें भी पढ़े:-

इंदौर में दूषित पानी से कितने लोगों की मौत हुई है?

अब तक 4 लोगों की मौत हुई है।

मामले में सीएम मोहन यादव ने क्या कार्रवाई की है?

नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस और अपर आयुक्त को हटाने के निर्देश दिए।

दूषित पानी की पुष्टि किसने की?

MGM मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग ने।