Congress leader Pawan Kheda targeted BJP
Congress leader Pawan Kheda targeted BJP : भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार थमने से पहले कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता कर राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। आयोजित प्रेस वार्ता को सबोधित करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि, 20 साल पहले हवाई अड्डे पर जब भी उतरते थे, तो मध्य प्रदेश के लोगों के चहरे पर मुस्कान दिखती थी लेकिन, अब यह मुस्कान धीमे-धीमे लोगों के चेहरे पर यह कम हुई और अब लोग गुस्से में दिखने लगे हैं क्योंकि लोग दुखी हैं, व्यथित हैं और निराश हैं।
Congress leader Pawan Kheda targeted BJP : यहां के लोगों ने भाजपा की सरकार को तीन बार सत्ता दी और चौथी बार भाजपा खुद चोरी के दरवाजे से घुसकर सत्ता में आयी जो यहां की जनता को रास नहीं आया। मध्य प्रदेश की सरकार ने यहां के लोगों की उम्मीद तोड़ने का काम किया है, यहां पर हर तीन घंटे में एक रेप की घटना होती है। सोयाबीन के किसानों में गुस्सा है, आदिवासियों के पट्टों के साथ जो हुआ उसके कारण उनमें भी गुस्सा है।
Congress leader Pawan Kheda targeted BJP : हम मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की हिम्मत को दाद देते हैं। जो घर में घुसकर हमारे सुख चैन को समाप्त करती है और फिर भी बेशर्मी के साथ भाजपा के लोग सामने से आकर हमसे वोट भी मांगते है।