ओवैसी की पार्टी ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, कई सीटों पर करना पड़ा हार का सामना, अब शुरू हुई सियासत

ओवैसी की पार्टी ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, कई सीटों पर करना पड़ा हार का सामनाः Congress lost in Madhya Pradesh Due to Owaisi's party AIMIM

ओवैसी की पार्टी ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, कई सीटों पर करना पड़ा हार का सामना, अब शुरू हुई सियासत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: July 20, 2022 11:36 pm IST

भोपालः मध्य प्रदेश के निकाय चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को अलग-अलग नगर निगमों और नगर परिषदों में मिली सफलता ने सबको चौंका दिया है। मध्यप्रदेश की बड़ी नगर निगमों से लेकर नगर पंचायतों तक में ओवैसी की पार्टी को अच्छे खासे वोट मिले हैं। जिसका नुकसान सबसे ज्यादा कांग्रेस को हुआ है। जिसके बाद कांग्रेस ने AIMIM को बीजेपी की मददगार पार्टी बताया।

Read more : JIO ग्राहकों की आ गई मौज, 100 रुपए से भी कम में 28 दिनों की वैलिडिटी, मिलेगा इतना GB डेटा 

कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज के एक वीडियो को लेकर AIMIM ने भोपाल में शिकायत भी दर्ज कराई है। वहीं, अब्बास हफीज अपनी बात पर कायम हैं। वहीं, कांग्रेस के आरोपों को बीजेपी हार की बौखलाहट बता रही है।

Read more :  कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! बढ़ने वाली है रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन की राशि, सरकार कर रही ये प्लान 

दरअसल, AIMIM को खंडवा समेत बुरहानपुर में अच्छे खासे वोट मिले थे। जिसके चलते कांग्रेस को महज कुछ सौ वोटों के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा।

Read more :  12 चेक की क्लोनिंग कर जिला पंचायत CEO के बैंक खाते से उड़ाए 12 लाख रुपए, FIR दर्ज 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।