Damoh Congress Candidate : दमोह लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने इन्हें बनाया प्रत्याशी, भाजपा के राहुल सिंह लोधी से होगा मुकाबला

Ads

Congress nominated Tarwar Singh Lodhi as its candidate for Damoh Lok Sabha seat.

  •  
  • Publish Date - March 27, 2024 / 11:01 PM IST,
    Updated On - March 27, 2024 / 11:23 PM IST

Lok Sabha Chunav 2024

भोपालः Damoh Congress Candidate  लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 14 सीटों के लिए नामों का ऐलान किया गया है। इनमें मध्यप्रदेश की तीन सीटें भी शामिल है। मध्यप्रदेश के गुना सीट से राव यदुवेंद्र सिंह, दमोह से तरवर सिंह लोधी, विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को मौका दिया गया है।

Read More : नदी में मिली 2 सगी बहन समेत चार लोगों की लाश, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, जानें क्या है पूरा मामला 

Damoh Congress Candidate  बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने दमोह सीट पर राहुल सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं अब कांग्रेस ने तरवर सिंह लोधी को मौका दिया है। दरअसल, दमोह लोकसभा सीट लोधी बाहुल्य इलाका है। यहीं वजह है कि दोनों पार्टियां इस बार इसी समुदाय से प्रत्याशी बनाया है।  35 वर्षों से लगातार भाजपा इस संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतती आ रही है

Read More : Vidisha Congress Candidate : विदिशा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, पूर्व सीएम शिवराज के सामने इस दिग्गज नेता को उतारा 

2019 में प्रहलाद पटेल को मिली थी जीत

बता दें कि दमोह लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रहलाद सिंह पटेल को जीत मिली है। उन्हें 7,04,524 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के उम्मीदवार प्रताप सिंह को 3,51,113 वोट मिले।

Read More : नदी में मिली 2 सगी बहन समेत चार लोगों की लाश, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान, जानें क्या है पूरा मामला