Chhatarpur News: कांग्रेसियों ने अचानक रुकवाया केंद्रीय मंत्री का काफिला, हाथ जोड़ कर की ये मांग, देखें वीडियो

Chhatarpur News: कांग्रेसियों ने अचानक रुकवाया केंद्रीय मंत्री का काफिला, हाथ जोड़ कर की ये मांग, देखें वीडियो

Chhatarpur News: कांग्रेसियों ने अचानक रुकवाया केंद्रीय मंत्री का काफिला, हाथ जोड़ कर की ये मांग, देखें वीडियो

Chhatarpur News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 17, 2025 / 03:36 pm IST
Published Date: September 17, 2025 3:36 pm IST

छतरपुर: Chhatarpur News छतरपुर के नौगांव में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार का काफिला रोका और हाथ जोड़कर निवेदन करते हुए नौगांव में स्थित शराब फैक्ट्री कॉक्स डिसलेरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जबकि बीते रोज ही कई संगठनों ने SDM को ज्ञापन सौंपा था। जिसके बाद प्रशासन की टीम शराब फैक्ट्री पहुंची थी।

Chhatarpur News नौगांव के लोग शराब फैक्टरी (कॉक्स डिस्लेरी) से खासे परेशान है क्योंकि इससे निकलने वाली गंदगी और बदबू से आम जनता का जीना हुआ दूभर हों गया है, स्थिति इतनी खराब है कि आसपास के गांवों में सांस की बीमारी और दूषित पानी से बीमारियां तेजी से फैल रही हैं।

आज इसी समस्या को लेकर बीते रोज शहर के कई संगठनों, महिलाओं और कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने मिलकर नौगांव SDM को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन मिलते ही SDM पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही अधिकारी कॉक्स डिस्टलरी के अंदर पहुंचे, वहां की दुर्गंध ने उनका स्वागत किया। हालात इतने बदतर थे कि जांच करने पहुंचे अधिकारियों को रुमाल और मास्क का सहारा लेना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फैक्टरी कई सालों से झेलम नदी में जहरीला वेस्ट वाटर छोड़ रही है। वहीं पानी आगे धसान नदी में मिलकर 50 से ज्यादा गांवों की पेयजल आपूर्ति को प्रदूषित करता है। इससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि ग्रामीण लगातार बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फैक्टरी पर सख्त कार्रवाई की जाए और प्रदूषण फैलाने पर रोक लगाई जाए।

Read More: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में होने वाला है बड़ा बदलाव, अब ऐसा सिस्टम लाने की तैयारी, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कह दी ये बड़ी बात

Read More: UP News: 4 कमरों के घर के पते में रजिस्टर्ड है 4,271 वोटर के नाम, AI ने यूपी के इस जिले पकड़ी बड़ी गलती, अधिकारी और मकान मालिक हुए हैरान 


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।