Contract Employees Regularization News: नियमितीकरण पर बड़ा अपडेट, जल्द आने वाला है संविदा कर्मचारियों के परमानेंट का फैसला! शुरू हुई तैयारी

Ads

Contract Employees Regularization News: नियमितीकरण पर बड़ा अपडेट, जल्द आने वाला है संविदा कर्मचारियों के परमानेंट का फैसला! शुरू हुई तैयारी

Contract Employees Regularization News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • शिक्षा विभाग ने अस्थाई और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी शुरू की
  • लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों से कर्मचारियों की जानकारी मांगी
  • उच्च न्यायालय के निर्देशों के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा

भोपाल: Contract Employees Regularization News अपने हक और अधिकारों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे शिक्षा विभाग अस्थाई कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। शिक्षा विभाग में लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों के लिए अब नियमित होने का रास्ता खुल सकता है।

Contract Employees Regularization News दरअसल, शिक्षा विभाग के अस्थाई कर्मियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने एक आदेश भी जारी कर दिया है। जिसमें सभी जिलों से जानकारी मंगाई गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त विषयांतर्गत संदर्भित पत्र के कग के पत्र दिनांक 28.02.2025 एवं संलग्न प्रपत्र द्वारा दैनिक वेतन भोगी, अस्थाई कर्मचारियों का जानकारी संकलित कर भेजने के निर्देश प्राप्त हुये है।

इन कर्मचारियों की मांगी जानकारी

जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि उक्त संदर्भित पत्रों का अवलोकन करें, जिसमें अवगत कराया गया है कि राज्य सरकार के विभाग एवं इनके नियंत्रण के अधीन सभी स्थानीय और प्राधिकारी नियमानुसार स्वीकृत पदों पर कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों/ अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने हेतु विस्तृत निर्देश दिनांक 16.05.2007 को जारी किये गये थे।

तदानुसार माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में निर्णय लिये जाने से पूर्व आपके विभाग के अंतर्गत कार्यरत दैनिक वेतन भोगी (स्थाई कर्मी) की जानकारी संदर्भित संलग्न प्रपत्र में अपेक्षित है। अतः लेख है कि आपके विभाग के अंतर्गत, समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों, विभागाध्यक्ष वं अन्य कार्यालयों/जिला कार्यालयों की समस्त स्थापना की जानकारी एकत्रित कर एकजाई रूप से इस विभाग को उपलब्ध करावे। ताकि उक्त जानकारी एकत्रीत कर प्रशासकीय विभाग को भेजा जा सकै। आपके द्वारा भेजी गई जानकारी ही मान्य होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

किन कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी है?

शिक्षा विभाग के अस्थाई और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को।

आदेश किसने जारी किया है?

लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी किया है।

जिलों से किस प्रकार की जानकारी मांगी गई है?

विभागाध्यक्षों और जिला शिक्षा अधिकारियों से कर्मचारियों की स्थापना संबंधी पूरी जानकारी मांगी गई है।