Reported By: Jitendra Kumar Goutam
,Damoh 9 month Baby Rape case / Image Source : SCREENGRAB
दमोह: Damoh 9 month Baby Rape case मध्य प्रदेश के दमोह जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी दादा ने अपनी ही 9 महीने की मासूम पोती के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इस शर्मनाक घटना के बाद मासूम को गंभीर हालत में देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक मामला दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। Madhya Pradesh Crime News परिवार के रिश्ते में लगने वाले दादा ने ही अपनी मासूम पोती के साथ हैवानियत की। जब परिजनों को इस घिनौनी करतूत का पता चला, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नोहटा पुलिस को दी। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी दादा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
इस घटना के सामने आने के बाद से समूचे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। नोहटा थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। Damoh News फिलहाल मासूम बच्ची अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में है।