Datia By Election 2026: दतिया उपचुनाव का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और कब आएगा रिजल्ट?

Datia By Election 2026: निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है। 3 अगस्त को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Datia By Election 2026: दतिया उपचुनाव का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और कब आएगा रिजल्ट?

Datia By Election 2026/Photo Credit: AI Image

Modified Date: July 2, 2026 / 03:07 pm IST
Published Date: July 2, 2026 3:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है
  • 6 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी, 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना होगी
  • कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी

Datia By Election 2026: निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव (MP By Election) की घोषणा कर दी है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, दतिया विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना 6 जुलाई को जारी होगी। उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना के साथ चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

दतिया में उपचुनाव की घोषणा

  • 6 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी
  • 13 जुलाई तक नामांकन कर सकेंगे
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख 16 जुलाई
  • 30 जुलाई को होगी वोटिंग
  • 3 अगस्त को आएगा रिजल्ट

 

विधायक की सदस्यता खत्म होने से खाली हुई सीट

Datia By Election 2026 दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती (Congress MLA Rajendra Bharti) को दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक पुराने सहकारी बैंक धोखाधड़ी मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद विधानसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता समाप्त कर दी। इसके बाद दतिया सीट रिक्त घोषित कर दी गई थी। राजेंद्र भारती ने 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराया था।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.