Datia By Election Controversy: टिकट बदलने की मांग पर अड़े समर्थक, BJP कार्यालय के बाहर जमकर कर रहे नारेबाजी, दे दी ये खुली चेतावनी

Ads

Datia By Election Controversy: टिकट बदलने की मांग पर अड़े समर्थक, BJP कार्यालय के बाहर जमकर कर रहे नारेबाजी, दे दी ये खुली चेतावनी

Datia By Election Controversy | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • दतिया टिकट विवाद पर बवाल
  • BJP कार्यालय के बाहर समर्थकों का प्रदर्शन तेज
  • चुनाव में काम नहीं करने की दी चेतावनी

ग्वालियर: Datia By Election Controversy 30 जुलाई को मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव (Datia By Election Ticket Controversy) होने को है। यहां से भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। जैसे ही उम्मीदवार को ऐलान हुआ नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते कुछ देर में ही भाजपा की पूरी जिला कार्यकारिणी ने इस्तीफे की पेशकश भी कर दी है। आज भी उनके समर्थकों का प्रदर्शन जारी है। सभी कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय पर पर इकट्ठा हो गए हैं और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

‘अपना विरोध जारी रखेंगे’

Datia By Election Controversy जानकारी के अनुसार, शनिवार को बड़ी संख्या में समर्थक बीजेपी कार्यालय के बाहर जुटे और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ‘दादा ने शांत रहने के लिए कहा है, लेकिन हम शांत नहीं रहेंगे। कार्यकर्ताओं को कहना हे कि वो रात से ही बीजेपी कार्यालय में जुटे हुए हैं और जब तक संगठन उनकी बात नहीं सुनेगा तथा टिकट में बदलाव नहीं होगा, तब तक वहां से नहीं हटेंगे।

‘हम चुनाव में काम नहीं करेंगे’

कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा है कि यदि टिकट नहीं बदली जाती तो वे चुनाव में काम नहीं करेंगे। उनका कहना है कि वे भूखे-प्यासे कार्यालय के बाहर बैठे हैं और पार्टी नेतृत्व से फैसले पर पुनर्विचार की उम्मीद कर रहे हैं। कुछ समर्थकों का यह भी आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उनके साथ पुलिस ने कार्रवाई की है। आंसू गैस के गोले दागे गए और कई कार्यकर्ता घायल हुए। पुलिस ने उन्हें पकड़कर थाने ले गई। इसके अलावा प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि ‘वे नरोत्तम मिश्रा के हर फैसले का सम्मान करती हैं, लेकिन आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार नहीं हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से की ये अपील

Narottam Mishra Ticket Controversy नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने कल भी विस्तार से कहा ​था और आज भी कह रहा हूं। ये पार्टी का निर्णय है। एक बात जरूर मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि जो अभी मुझे सोशल मीडिया पर वीडियोज दिखाए, पेट्रोल डालते हुए या मिट्टी का तेल डालते हुए। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें। मार्ग को अवरुद्ध करने की कोशिश की है। वो गलत है, अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर रखो।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

दतिया उपचुनाव में भाजपा का उम्मीदवार कौन है?

आशुतोष तिवारी।

नरोत्तम मिश्रा के समर्थक क्यों नाराज हैं?

उन्हें उम्मीद थी कि टिकट नरोत्तम मिश्रा को मिलेगा, लेकिन पार्टी ने नया उम्मीदवार चुना।

कार्यकर्ताओं ने क्या कदम उठाए हैं?

विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और सामूहिक इस्तीफे की पेशकश।