Reported By: Arun Mishra
,Datia Murder News | Photo Credit: IBC24
दतिया: Datia Murder News मध्यप्रदेश के दतिया जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर अब इलाके में सनसनी फैली हुई है।
Datia Murder News Today मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी की हैं। जहां भाजपा पार्षद की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कल्लू कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक कल्लू कुशवाह रोज की तरह टहलने निकला हुआ था। तभी हमलावार अचानक पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे भाजपा पार्षद की मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना का सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल भाजपा पार्षद की हत्या किस वजह से की गई इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर रही है।