Abdhesh Nayak Absent On Nomation day : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल! टिकट नहीं मिलने से नाराज अवधेश नायक ने बनाई दूरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के नामांकन के दौरान पार्टी की अंदरूनी नाराजगी सामने आ गई। टिकट के प्रबल दावेदार रहे अवधेश नायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, जिसके बाद पार्टी उन्हें मनाने में जुट गई है।

Abdhesh Nayak Absent On Nomation day : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल! टिकट नहीं मिलने से नाराज अवधेश नायक ने बनाई दूरी

Avdhesh Nayak Absent On Nomation day / Credit : SOCIAL MEDIA

Modified Date: July 13, 2026 / 02:37 pm IST
Published Date: July 13, 2026 2:11 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नामांकन के दिन कांग्रेस की अंदरूनी नाराजगी चर्चा में।
  • टिकट नहीं मिलने से अवधेश नायक के नाराज होने की चर्चा।
  • ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर कांग्रेस की बढ़ी चिंता।

दतिया : Avdhesh Nayak Absent On Nomation day दतिया विधानसभा उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के नामांकन के दौरान पार्टी के भीतर की नाराजगी खुलकर सामने आ गई है। नामांकन के इस महत्वपूर्ण मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और टिकट के सबसे बड़े दावेदारों में से एक, अवधेश नायक घनश्याम सिंह के नॉमिनेशन फाइल के दौरान वहां नहीं पहुंचे।

घनश्याम को टिकट देने से नाराज़

मिली जानकारी के अनुसार, अवधेश नायक खुद इस उप-चुनाव में कांग्रेस टिकट के मजबूत दावेदार थे, और पार्टी द्वारा घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने से वे बेहद नाराज चल रहे हैं। अवधेश नायक की इस नाराजगी को भांपते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी अब उन्हें मनाने और डैमेज कंट्रोल करने की कोशिशों में पूरी तरह जुट गए हैं।

ब्राह्मण वोट पर बड़ी पकड़ रखते है अवधेश नायक।

Assembly By Election Last Day Of Nomination 2026 पार्टी के लोग लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं ताकि चुनाव में कोई बड़ा नुकसान न हो। दतिया उप-चुनाव में अवधेश नायक की भूमिका कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि क्षेत्र के ब्राह्मण मतदाताओं पर उनकी बहुत मजबूत पकड़ है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.