Datia Assembly by-election Polling
दतिया : Datia Assembly by-election Polling : मध्य प्रदेश की हाई-प्रोफाइल दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। लोकतंत्र के इस पर्व में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया और शाम 6 बजे तक कुल 71.44% मतदान दर्ज किया गया। भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले वाली इस सीट पर अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम (EVM) में कैद हो चुकी है और मतगणना 3 अगस्त को होगी।
आपको बता दें की दतिया में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई थी। दिन ढलने के साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लंबी होती गई
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के अनुसार, सभी 291 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे और केंद्रीय कंट्रोल रूम से सीसीटीवी (CCTV) के जरिए लगातार निगरानी की गई। चुनाव के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया और जनता से अधिक से अधिक मतदान की अपील की
यह उपचुनाव अप्रैल में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के कारण कराया जा रहा है। 71% से अधिक हुए मतदान के बाद अब दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत के बड़े दावे कर रहे हैं। इस उपचुनाव के नतीजों की घोषणा और मतगणना 3 अगस्त को होगी, जिस दिन साफ होगा कि दतिया की जनता ने किसे अपना अगला विधायक चुना है।