Datia Minor Rape Case: हैवानियत की सारी हदें पार! इस बहाने से बच्चियों को लेकर जाते… और करते थे घिनौनी हरकत, नाबालिग आरोपी की हरकत चौंका देने वाली

Ads

Datia Minor Rape Case: हैवानियत की सारी हदें पार! इस बहाने से बच्चियों को लेकर जाते... और करते थे घिनौनी हरकत, नाबालिग आरोपी की हरकत चौंका देने वाली

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 10:53 AM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 10:53 AM IST

datia rape/ image soruce: freepik

HIGHLIGHTS
  • परसोंदा गांव में गंभीर अपराध
  • दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म
  • बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी

Datia Minor Rape Case: दतिया: मध्यप्रदेश के दतिया में दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। यह घटना थरेट थाना क्षेत्र के परसोंदा की है। यह पूरा मामला अब पुलिस के संज्ञान में है। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।

Datia crime news: यह है पूरा मामला

दरअसल, दतिया जिले के थरेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परसोंदा गांव में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार आरोपी बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया। घटना सामने आते ही इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MP News: आरोपियों में एक नाबालिग

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्चियों को अपने साथ ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान की गई है और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में और लोग शामिल थे या नहीं। पीड़ित बच्चियों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है।

इन्हें भी पढ़ें :-

घटना कहां हुई?

दतिया के परसोंदा गांव में

कितनी बच्चियां पीड़ित हैं?

दो नाबालिग बच्चियां

आरोपी कितने हैं?

दो आरोपी गिरफ्तार