Datia Crime News : प्रॉपर्टी डीलर के साथ हुआ खौफनाक खेल! नशीला पदार्थ देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर जो हुआ..

दतिया में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का पेचीदा मामला सामने आया है, जहां प्रॉपर्टी डीलर ने महिला पर अश्लील वीडियो बनाकर 14 लाख वसूलने का आरोप लगाया है, जबकि महिला ने डीलर पर रेप का केस दर्ज कराया है।

Datia Crime News : प्रॉपर्टी डीलर के साथ हुआ खौफनाक खेल! नशीला पदार्थ देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर जो हुआ..

Datia Crime News / Image Source ; file

Modified Date: April 18, 2026 / 12:14 am IST
Published Date: April 18, 2026 12:13 am IST
HIGHLIGHTS
  • दतिया में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का पेचीदा मामला सामने आया
  • प्रॉपर्टी डीलर ने महिला पर 14 लाख वसूलने का लगाया आरोप
  • हिला ने डीलर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया

दतिया: Datia Crime News मध्य प्रदेश के दतिया में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का एक पेचीदा मामला सामने आया है। यहाँ एक प्रॉपर्टी डीलर ने महिला पर अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर महिला ने डीलर पर दुष्कर्म का आरोप जड़ा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।

प्रॉपर्टी डीलर और महिला दोनों ने लगाए एक दूसरे पर आरोप

प्रॉपर्टी डीलर हरिश्चंद्र मिश्रा की शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला ने उन्हें नशीला पदार्थ देकर उनका एक अश्लील वीडियो बना लिया था। MP Crime News इसी वीडियो के आधार पर महिला और उसके साथियों ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू किया और अब तक उनसे 14 लाख रुपये की मोटी रकम वसूल चुके हैं। डीलर का आरोप है कि अब महिला 20 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए उन पर लगातार दबाव बना रही थी। वहीं दूसरी ओर, महिला ने हरिश्चंद्र मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस अश्लील वीडियो की शहर भर में चर्चा बनी हुई है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

कोतवाली पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर आरोपी महिला समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.