Dhar News: सरपंच की महिला को साथ रखने की जिद ने लिया खौफनाक अंजाम, दो बच्चियों की मौत से सनसनी

Ads

Dhar News: जिले के राजोद थाना क्षेत्र के जामपाड़ा गांव में महिला को लेकर दो पक्षों के बीच चल रही समझौता खूनी संघर्ष में बदल गया।

  • Reported By: Amit Verma

    ,
  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 01:15 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 01:19 PM IST

Dhar News /Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • गांव में महिला को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया
  • दो मासूम बच्चियों के शव पानी की होद में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई
  • अब तक 21 लोगों को हिरासत में

Dhar News: धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के जामपाड़ा गांव में सोमवार रात एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई जिसमें महिला को लेकर दो पक्षों के बीच चल रही समझौता विफल होने के बाद खूनी संघर्ष में बदल गया, आरोप है कि एक पक्ष ने गांव में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग कर दी। खास बात ये रही कि घटना के दौरान ही दो मासूम बच्चियों के शव पानी की होद में तैरते मिले, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम हनुमंत्या के सरपंच (Dhar News) द्वारा एक विवाहित महिला को अपने साथ रखने को लेकर विवाद चल रहा था, इसी मामले के निपटारे के लिए महिला के ससुराल पक्ष और परिजन जामपाड़ा पहुंचे थे, गांव के समीप ही ग्राउंड में दोनों पक्षों के बीच आदिवासी परंपरा के अनुसार समझौते की बैठक हुई, लेकिन बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी, बताया जा रहा है कि इसके बाद एक पक्ष के लोग गांव में घुस आए और मारपीट के साथ हवाई फायरिंग और तोड़फोड़ करने लगे।

बच्चियों की होद में डूबने से मौत

अचानक हुए इस घटनाक्रम से गांव (Dhar News) में भगदड़ मच गई। इसी दौरान दिनेश कटारा की 4 वर्षीय पुत्री ऋषिका और 5 वर्षीय पुत्री शिवानी के शव पानी की होद में मिलने से सनसनी फैल गई, हालांकि अब तक किसी भी पुलिस अधिकारी या मृतक बच्चियों के परिजनों का कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन हमले के दौरान बच्चियों की होद में डूबने से मौत कई सवालों को जन्म दे रही है।

 

पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल

वही दूसरी ओर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, सूचना मिलते ही राजोद थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा किया और अब तक करीब 21 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वहीं दो मासूम बच्चियों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

ये भी पढ़ें

धार जिले के जामपाड़ा गांव में क्या हुआ?

महिला को लेकर चल रहे विवाद में दो पक्षों के बीच समझौता बैठक विफल होने के बाद मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना हुई।

इस घटना में बच्चियों की मौत कैसे हुई?

घटना के दौरान 4 वर्षीय ऋषिका और 5 वर्षीय शिवानी के शव पानी की होद में मिले। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है?

राजोद थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 21 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विवाद की वजह क्या बताई जा रही है?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक विवाहित महिला को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके समाधान के लिए बैठक आयोजित की गई थी।

क्या गांव में स्थिति सामान्य है?

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।