Dhar Road Accident News: रोड पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, दो बाइकों की भिड़ंत में खत्म हो गई इतनी जिंदगियां, जानिए कैसे हुई हादसा?

Ads

Dhar Road Accident News: रोड पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार, दो बाइकों की भिड़ंत में खत्म हो गई इतनी जिंदगियां, जानिए कैसे हुई हादसा?

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 03:56 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 03:56 PM IST

Dhar Road Accident News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • धामनोद क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में 2 युवकों की मौत
  • हादसे में भाजपा मंडल अध्यक्ष करण काहीर घायल
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Dhar Road Accident News: एमपी के ​धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ए बी रोड़ ग्राम दूधी में पाबला सर्विस सेंटर के सामने आज दो बाईकों की आमने – सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुरानी ए बी रोड़ ग्राम दूधी पर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पाबला सर्विस सेंटर के सामने दो बाईकों की आपस मे जोरदार भिड़ंत हो गई, इस दर्दनाक हादसे में दो युवक जगदिश पिता शिवकुमार नायक उम्र 37 वर्ष निवास चिकटियाबढ़ टाण्डा और दूसरा मोहन पिता धनसिंग उम्र 25 वर्ष जाति भील निवासी भोडल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वही गुजरी बगवानिया के भाजपा मंडल अध्यक्ष करण काहीर के हाथों में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे के बाद घायलों को उठाकर पिकअप वाहन से धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर डॉ सचिन पाटीदार द्वारा जांच करने के उपरांत जगदीश ओर मोहन को मृत घोषित कर दिया, वही गंभीर घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष करण का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है, डॉ सचिन पाटीदार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई हैं, कारवाही के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

धार सड़क हादसा कहाँ हुआ?

यह हादसा Dhar जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम दूधी में पुरानी एबी रोड पर हुआ।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में घायल कौन हुआ है?

भाजपा मंडल अध्यक्ष Karan Kahir गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मृतकों की पहचान क्या है?

मृतकों की पहचान जगदीश नायक और मोहन भील के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की?

पुलिस को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।