महाराष्ट्र में ठाणे रेलवे स्टेशन के पास दोस्तों के बीच झगड़े में एक नाबालिग की मौत, एक अन्य घायल

Ads

महाराष्ट्र में ठाणे रेलवे स्टेशन के पास दोस्तों के बीच झगड़े में एक नाबालिग की मौत, एक अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 03:37 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 03:37 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ मई (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे रेलवे स्टेशन के पास एक नाबालिग ने कथित रूप से चाकू से हमला कर एक किशोर की हत्या कर दी और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह वारदात पांच मई की रात को हुई, जिसके बाद कथित हमलावर को हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि 16 से 18 साल के तीनों किशोर नाले के पुल के पास थे, तभी उनके बीच झगड़ा हो गया।

अधिकारियों के अनुसार एक नाबालिग ने चाकू निकाला और अपने एक दोस्त पर हमला कर दिया तथा जब तीसरे लड़के विशाल पाटेकर ने बीच-बचाव किया तो वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी ने बताया कि पाटेकर बेहोश हो गया और उसे ठाणे जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि दूसरा घायल नाबालिग किसी तरह पास के इलाके में पहुंच गया, जहां लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में उसे और बेहतर इलाज के लिए कालवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया।

एक अधिकारी ने कहा, “घायल 16 वर्षीय लड़के के बयान के आधार पर ठाणे जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है। हमने कथित हमलावर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।”

भाषा राजकुमार रंजन

रंजन