नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) जाने-माने अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी ने नीति आयोग के वाइस चेयरमैन का पदभार शुक्रवार को संभाल लिया।
लाहिड़ी ने सुमन बेरी की जगह ली है।
वह भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं। वह 15वें वित्त आयोग के सदस्य भी थे।
नीति आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “शिक्षा जगत, सार्वजनिक संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में उनके अनुभव से नीति निर्माण और आर्थिक बदलाव के लिए नीति आयोग के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।”
भाषा योगेश रमण
रमण