Dhar Beer Truck Accident: बीच सड़क में पलटा बीयर से भरा ट्राला, ग्रामीणों ने मचा दी लूट! शराब की पेटियां लेकर भागे लोग, पुलिस पहुंची तो….

Ads

Dhar Beer Truck Accident: बीच सड़क में पलटा बीयर से भरा ट्राला, ग्रामीणों ने मचा दी लूट! शराब की पेटियां लेकर भागे लोग, पुलिस पहुंची तो....

  • Reported By: AMIT VARMA

    ,
  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 12:06 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 12:07 PM IST

Dhar Beer Truck Accident/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • घाट में पलटा बीयर से भरा ट्राला
  • ट्राला पलटते ही टूटी भीड़
  • हालात काबू करने बुलाना पड़ा फोर्स

धार: Dhar Beer Truck Accident: धार जिले के बाग थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब घाट में शराब से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में माउंट बीयर की पेटियां भरी हुई थीं। हादसे के बाद आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और बीयर की पेटियां लूटने लगे।

घाट में पलटा बीयर से भरा ट्राला (Mount Beer Truck Loot)

Dhar Beer Truck Accident: जानकारी के मुताबिक, ट्राला इंदौर वेयरहाउस से बीयर भरकर सिया इंटरप्राइजेज, चांदपुर (जिला अलीराजपुर) की शराब दुकान पर जा रहा था। घाट में ट्राला पलटते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ट्राले से बीयर की पेटियां उठाकर ले जाने लगे। सूचना मिलते ही बाग पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव भी किया, हालांकि पुलिस ने पथराव की घटना से इनकार किया है। स्थिति को देखते हुए टांडा थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद बाग और टांडा पुलिस ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए हालात को काबू में किया।

ग्रामीणों ने मचा दी लूट! (Beer Cartons Loot Incident,)

Dhar Beer Truck Accident: लूटपाट की सूचना मिलते ही एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता और टीआई कुक्षी राजेश यादव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, सड़क पर बिखरी कई पेटियां ग्रामीण लूटकर ले गए। पर्याप्त पुलिस बल पहुंचने के बाद पेटियां ले जा रहे लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बची हुई बीयर की पेटियां दूसरे वाहन में शिफ्ट करवाई गईं और वाहन को बाग थाना परिसर में खड़ा कराया गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्राला क्रमांक MP 69H 7121 के पास शराब परिवहन का वैध परमिट था। हालांकि, दूसरे वाहन में शराब स्थानांतरण के दौरान आबकारी विभाग का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से पेटियां दूसरे वाहन में शिफ्ट की गईं। रविवार को दूसरे वाहन का परमिट जारी होने के बाद उसे निर्धारित रूट पर रवाना किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस के पास अब तक कोई भी शिकायतकर्ता नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें

"Bag Dhar Beer Truck Accident" कब और कैसे हुआ?

A1: शनिवार-रविवार की रात बाग घाट में बीयर से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पेटियां उठा लीं।

"MP 69H 7121 Permit" क्या वैध था?

A2: पुलिस के अनुसार, ट्राले के पास शराब परिवहन का वैध परमिट मौजूद था।

"Dhar Beer Loot Case" में क्या कोई गिरफ्तारी हुई?

A3: फिलहाल पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है और न ही किसी गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है।