Reported By: Amit Verma
,Dhar News
धार। Dhar News: मनावर पुलिस को 24 घंटे में दोहरी सफलता मिली है जिसमें पुलिस ने धार व गुजरात के अमरेली के वांटेड 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश किशन उर्फ धोन्दू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया ट्रेक्टर, ट्राली जब्त किया है। वहीं दूसरे मामले में आरोपी बालाजी मराठा को 14 लाख रुपए की महंगी विदेशी शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी बालाजी मराठा पिकअप वाहन में अवैध शराब लेकर जा रहा था।
मनावर SDOP धीरज बब्बर ने दोनों मामलों का खुलासा करते हुए। बताया की 10 हजार रुपए के इनामी किशन अमलियार धार व गुजरात अमरेली के मामलों में वांटेड था जिसके द्वारा मनावर के किसान के यहां से ट्रेक्टर ट्राली चोरी की थी जिसे आज मनावर पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी से ट्रेक्टर ट्राली जब्त की है।
Dhar News: वही दूसरे मामले में आरोपी बालाजी मराठा को 14 लाख की महंगी अवैध विदेशी शराब के साथ पिकअप वाहन को पकड़ा। आरोपी द्वारा पिकअप वाहन से अवैध शराब परिवहन कर कही ले जाई जा रही थी जिसे मनावर की बाकानेर पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा। जिसके बाद पुलिस ने 14 लाख की शराब सहित 39 लाख की मश्रुका जब्त किया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों की न्यायालय में पेश करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।