Reported By: Amit Verma
,Dhar Couple Found Dead in Car/AI Generated Image
Dhar Couple Found Dead in Car: धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार को राजगढ़ के भानगढ़ रोड़ पर नरसिंह देवला फाटे के समीप एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों ने दोनों को तड़पते देख तत्काल डायल 112 को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल सरदारपुर भिजवाया गया। लेकिन दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Dhar Couple Found Dead in Car जानकारी के मुताबिक, राजगढ़ में भानगढ़ रोड़ पर नरसिंह देवला फाटे के समीप सड़क किनारे कार में सवार युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक सड़क किनारे तो युवती कार में तड़प रही थी। राहगीरों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी, मौके पर एंबुलेंस भी पहुंची लेकिन कुछ ही देर में दोनों दोनों की की मौत हो गई। मृतक युवक व युवती दोनों ग्राम लाबरिया धुलिया खेड़ी के निवासी हैं, मौके पर पहुँची राजगढ़ थाना पुलिस ने कार, मोबाइल व कार के अंदर से करीब 29500 रुपये नगदी जब्त किए हैं।
Dhar Couple Found Dead in Car प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी समय तक सड़क के किनारे ही खड़ी थी, बहार एक युवक को तड़पता हुआ देखकर राहगीर पहुंचे। युवती कार में तड़प रही थी, एक बोतल में पानी के साथ कुछ जहरीला पदार्थ मिला हुआ था। जिसे पीकर दोनों ने आत्महत्या की हैं। पुलिस ने दोनों ही मृतकों के परिजनों को सूचना दी शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरदारपुर भिजवा दिया है। मृतक युवक की उम्र 20 वर्ष तो युवती की उम्र करीब 19 वर्ष हैं। प्रथन दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा हैं, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची। युवती के पहले ही कही शादीशुदा होने की बात भी सामने आई हैं, हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई हैं।
Dhar Couple Found Dead in Car इधर मौके पर पहुंचे राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि हमे डायल 112 से सूचना मिली थी कि भानगढ़ रोड़ पर एक कार में युवक-युवती बदहवास स्थिति में मिले है, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों की मौत की पुष्टि की हैं, पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो प्रथम दृष्ट्या यह प्रतीत होता है कि दोनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया हैं, हालांकि मामले की जांच की जा रही है।