Dhar Bhojshala News/Image: AI Generated
Dhar Bhojshala News: मध्य प्रदेश के इंदौर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने भोजशाला परिसर को पूरी तरह से हिंदू धर्मस्थल और माँ वाग्देवी का मंदिर घोषित करते हुए, हिंदुओं को पूजा का अधिकार दिया है। कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद मुस्लिम समाज ने नाराजगी जाहिर करते हुए मामले में सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर की कर जल्द स्टे की मांग की है।
मुस्लिम समाज के प्रतिवादी अब्दुल समद खान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अनुमति नहीं मिलने के कारण कल जुम्मे की नमाज भोजशाला परिसर (Dhar Bhojshala News) में नहीं पढ़ी जाएगी। मुस्लिम समाज कल अपने घरों और नजदीकी मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अदा करेगा।
खान ने आगे कहा कि न्यायालय का फैसला और संविधान उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समाज ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की है और जल्द ही स्टे मिलने की उम्मीद जताई है।
आपको बता दें कि इंदौर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने भोजशाला परिसर (Dhar Bhojshala News) को पूरी तरह से हिंदू धर्मस्थल और माँ वाग्देवी (माँ सरस्वती) का मंदिर घोषित करते हुए, हिंदुओं को पूजा का अधिकार दिया है।