Dindori Pati Ne Khaya Zehar : Image Source : ai
डिंडौरी : Dindori Pati Ne Khaya Zehar : मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है । यहाँ पत्नी के मायके जाने और पारिवारिक विवाद से परेशान होकर एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला डिंडौरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के किसलपुरी गांव का है। यहाँ पत्नी के मायके चले जाने से परेशान युवक ने अचानक जहर खा लिया। MP Crime News इसके बाद वह घर पहुँचा और अपने पिता को बताया कि उसने जहर खा लिया है। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इस घटना के बाद मृतक के पिता ने अपनी बहू पर आरोप लगाया है कि वह उनके बेटे को प्रताड़ित करती थी और मानसिक तनाव देती थी, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।