16 घंटे से टंकी पर चढ़ा एक ही परिवार के चार सदस्य, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दे रहे समझाइश

Ads

कल शाम से पानी टंकी पर चढ़ा युवक अभी तक नहीं उतरा है। मौके पर SDRF की टीम भी मौजूद है।

  •  
  • Publish Date - December 12, 2021 / 08:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

भोपाल। राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया। जब एक युवक अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ अचानक कस्तूरबा नगर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। युवक ने खुद को किसान बताया और कहा कि वह जमीन पर अवैध कब्‍जा किए जाने को लेकर परेशान है। कल शाम से पानी टंकी पर चढ़ा युवक अभी तक नहीं उतरा है। मौके पर SDRF की टीम भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें:  हादसे में बाल-बाल बचे प्रदेश भाजपा नेता नंदकुमार साय, लोडिंग वाहन ने उनकी गाड़ी को मारी टक्कर

यह है पूरा मामला

युवक की पहचान भोजपुर निवासी रितिक गोस्वामी के रूप में हुई है। रितिक की पारिवारिक जमीन भोजपुर क्षेत्र में है। वर्ष 2013 में उसके पिता ने सभी बच्चों के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया था। उसके बाद रितिक का जमीन को लेकर अपने परिवार में ही विवाद चल रहा है।

इससे पहले यह परिवार अगस्त महीने में भी मिसरोद थाना क्षेत्र में पानी की टंकी पर चढ़ चुका है। उससे पहले रायसेन जिले के रहटी में भी पानी की टंकी पर चढ़कर इस तरह की हरकत कर चुका है। रितिक टंकी के ऊपर चढ़कर चीखते हुए यह आरोप लगा रहा है कि क्षेत्रीय विधायक औऱ एक सीएम के करीबी धनंजय सिंह और बब्लू सिंह ने उसकी जमीन हथियाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:  Team India से इन नामी खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, South Africa Tour साबित होगा आखिरी मौका?

धनंजय सिंह ने शनिवार को उसकी 13 साल की बेटी के साथ खेत पर मारपीट की। शिकायत करने थाने पहुंचे तो सुनवाई नहीं हुई। जिले के कलेक्टर औऱ एसपी ने उन्हें भगा दिया। सूचना मिलने पर नगर निगम की रेस्क्यू टीम भी रितिक और उसके परिवार को नीचे उतारने के लिए कवायद कर रही है। युवक को परिवार सहित टंकी से नीचे उतरने के लिए समझाइश भी दी जाने लगी, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार ही नहीं है।

यह भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट में पंचायत चुनाव की याचिका पर सुनवाई टली, 13 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई