अमरीकियों को घर बैठे ठग रहे बदमाश, 250 से अधिक लोगों को लगाया चूना, जांच के लिए पहुंची FBI टीम

FBI team reached Gwalior to arrest the accused ठगने वाले देसी जालसाजों की (एफबीआई) स्पेशल यूनिट की टीम ग्वालियर आई हैं।

अमरीकियों को घर बैठे ठग रहे बदमाश, 250 से अधिक लोगों को लगाया चूना, जांच के लिए पहुंची FBI टीम

FBI team reached Gwalior to arrest the accused

Modified Date: April 22, 2023 / 03:13 pm IST
Published Date: April 22, 2023 2:45 pm IST

FBI team reached Gwalior to arrest the accused : ग्वालियर। ग्वालियर में लोन दिलाने का झांसा देकर अमरीका के लोगों को ठगने वाले देसी जालसाजों की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआइ) स्पेशल यूनिट की टीम ग्वालियर आई हैं। इस टीम ने 24 घंटे तक शहर में रहकर ठगों के नेटवर्क को खंगाला। यह पहला मौका है जब विदेशी जांच एजेंसी की टीम केस की पड़ताल के लिए आई है। देसी ठगों का नेटवर्क आखिर अमेरिका तक कैसे पहुंच गया। एफबीआइ उसी लिंक को पता करने में जुटी है। इसलिए अमेरिकन दूतावास दिल्ली में पदस्थ एफबीआइ की स्पेशल यूनिट की सदस्य यहां आई हुई हैं।

Read more: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई यात्रियों से भरी बस, गंभीर रूप से घायल हुए 13 लोग 

लोन दिलाने के नाम से बनाते थे शिकार

दरअसल ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने आनंद नगर बहोड़ापुर में ठगी का कॉल सेंटर एक साल पहले पकड़ा था। जालसाज अमेरिका के लैडिंग क्लब का एजेंट बनकर लोन दिलाने का झांसा देते थे। गिरोह ने 250 से ज्यादा अमरीका के लोगों को भी ठगा था। ठग गैंग विदेशियों को लोन दिलाने का झांसा देता था उनसे कमीशन में इंटरनेशनल गिफ्ट वाऊचर लेता था। इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग में इंडियन करेंसी में कैश कराता था। क्राइम ब्रांच ने मोनिका सहित छह लोगों को पकड़ा था। इस गैंग का मुख्य आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। उसके पकड़े जाने पर ठगी करने की एक एक परत खुलकर सामने आ जायेगी।

एफबीआई की स्पेशल यूनिट पहुंची ग्वालियर

FBI team reached Gwalior to arrest the accused : लोन दिलाने का झांसा देकर अमरीका के लोगों को ठगने वाले देसी जालसाजों की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआइ) स्पेशल यूनिट की टीम ग्वालियर आई हैं। इस टीम ने 24 घंटे तक शहर में रहकर ठगों के नेटवर्क को खंगाला। यह पहला मौका है जब विदेशी जांच एजेंसी की टीम केस की पड़ताल के लिए आई है। देसी ठगों का नेटवर्क आखिर अमेरिका तक कैसे पहुंच गया।

Read more: जम्मू-कश्मीर में उत्साह के साथ मनाई गई ईद, डल झील के पास हुई नमाज 

एफबीआइ उसी लिंक को पता करने में जुटी है। इसलिए अमेरिकन दूतावास दिल्ली में पदस्थ एफबीआई की स्पेशल यूनिट की सदस्य यहां आई हुई हैं। क्राइम ब्रांच ने मोनिका सहित छह लोगों को पकड़ा था। इस गैंग का मुख्य आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं आया है। उसके पकड़े जाने पर ठगी करने की एक एक परत खुलकर सामने आ जायेगी।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में