मध्यप्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी, 34 लाख से अधिक नाम हटाए गए

मध्यप्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी, 34 लाख से अधिक नाम हटाए गए

मध्यप्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी, 34 लाख से अधिक नाम हटाए गए
Modified Date: February 21, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: February 21, 2026 10:31 pm IST

भोपाल, 21 फरवरी (भाषा) निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत करीब चार महीने चली प्रक्रिया के बाद शनिवार को मध्यप्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। इस दौरान 34 लाख से अधिक नाम सूची से हटाए गए।

अंतिम मतदाता सूची के अनुसार राज्य में अब कुल 5,39,81,065 मतदाता हैं।

आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में एसआईआर शुरू होने से पहले प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5,74,06,143 थी। मसौदा सूची जारी होने के बाद यह संख्या घटकर 5,31,31,983 रह गई थी, जो अंतिम सूची में बढ़कर 5,39,81,065 हो गई।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि अनुपस्थिति, मृत्यु, स्थानांतरण और दोहराव जैसे कारणों से 34,25,078 नाम हटाए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार अंतिम मतदाता सूची में 2,79,04,975 पुरुष, 2,60,75,186 महिलाएं और 904 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आयोग ने अद्यतन सूची में नाम जांचने के लिए वेबसाइट लिंक भी साझा किया है।

भाषा दिमो खारी

खारी


लेखक के बारे में