इंदौर के हवाई अड्डा परिसर के गैर परिचालन क्षेत्र में आग लगी
इंदौर के हवाई अड्डा परिसर के गैर परिचालन क्षेत्र में आग लगी
इंदौर (मध्यप्रदेश), चार मार्च (भाषा) इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे के गैर परिचालन क्षेत्र में फैली सूखी घास में बुधवार को आग लग गई। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
हवाई अड्डे के निदेशक सुनील मग्गीरवार ने बताया कि हवाई अड्डा परिसर के गैर परिचालन क्षेत्र की सूखी घास में अज्ञात कारण से आग लगी।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।
मग्गीरवार ने बताया,‘‘आग लगने से जन-धन की कोई हानि नहीं हुई है। इससे उड़ानों की आवाजाही पर भी कोई असर नहीं पड़ा है।’’
हवाई अड्डा निदेशक ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इंदौर नगर निगम की मदद से हवाई अड्डा परिसर का अग्निशमन ऑडिट भी किया जाएगा।
भाषा हर्ष शफीक
शफीक

Facebook


