इंदौर में बिजली वितरण कंपनी के सब स्टेशन में घुसे तेंदुए को वन विभाग ने बचाया
इंदौर में बिजली वितरण कंपनी के सब स्टेशन में घुसे तेंदुए को वन विभाग ने बचाया
इंदौर, 12 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में सरकारी क्षेत्र की एक बिजली वितरण कंपनी के सबस्टेशन के परिसर में घुसे तेंदुए को वन विभाग ने बचा लिया। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी-ट्रांसको) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि एमपी-ट्रांसको के 400 केवी सब स्टेशन के परिसर में मंगलवार रात अचानक तेंदुआ घुस गया।
उन्होंने बताया कि परिसर में बिजली वितरण कंपनी के कर्मियों को सुरक्षित किए जाने के बाद वन विभाग को तेंदुए के बारे में सूचना दी गई।
अधिकारी ने बताया कि वन विभाग के दल ने सब स्टेशन में पिंजरा लगाकर तेंदुए को बचाया और इसके बाद उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि इस घटनाक्रम में किसी भी व्यक्ति या संपत्ति को कोई भी नुकसान नहीं हुआ।
भाषा हर्ष शोभना
शोभना

Facebook


